फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: राजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड...खुड़बुड़ा मोहल्ले में 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख

Mon, 29 Apr 2024 02:32 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 Apr 2024 02:32 PM IST
सार

राजधानी देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड की खबर से हड़कंप मच गया। यहां पांच रसोई गैस सिलिंडर भी फट गए। 

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire Massive Fire Incident in Dehradun Khud Buda Mohalla Huts Burnt to Ashes News in Hindi
देहरादून में भीषण अग्निकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Uttarakhand Forest Fire: राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त  हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Fire: जंगल की आग से घिरा नैनीताल, सैलानी मायूस...250 से अधिक होटलों की बुकिंग रद्द

गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें आठ नौ छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पा लिया।

Uttarakhand Forest Fire Massive Fire Incident in Dehradun Khud Buda Mohalla Huts Burnt to Ashes News in Hindi
भीषण अग्निकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यहां 22 से 23 परिवार रहते है जो कूड़ा बीनने का काम करते हैं। सुबह कुछ लोग तार जलाकर उसने से तांबा निकाल रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।  

Uttarakhand Forest Fire Massive Fire Incident in Dehradun Khud Buda Mohalla Huts Burnt to Ashes News in Hindi
आग बुझाने में जुटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यहां आठ-नौ सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire Massive Fire Incident in Dehradun Khud Buda Mohalla Huts Burnt to Ashes News in Hindi
आग में जुटे दमकल कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गनीमत रही की हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें...UK Board Result 2024: कल सुबह घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम, जानिए कितने बजे देख सकेंगे

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire Massive Fire Incident in Dehradun Khud Buda Mohalla Huts Burnt to Ashes News in Hindi
देहरादून में भीषण अग्निकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भीषण अग्निकांड से आसपास लोगों में दहशत का माहौल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed