दुबई के राशिद अस्पताल में पिछले कई माह से भर्ती टिहरी गढ़वाल निवासी बलबीर को भारत वापसी के लिए अब तक मदद नहीं मिल पाई है।
सुषमा जी, प्लीज हेल्प! दुबई में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा बलबीर
@RaturiRoshan एवं हम @SushmaSwaraj जी से दूरभाष से भी इस विषय पर वार्ता करने के लिए प्रयासरत है (2/2)
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) August 8, 2016
वो भी तब जब मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद ट्विटर पर सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगा चुके हैं। अनुरोध के बावजूद विदेश मंत्रालय या विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे बलबीर की भारत वापसी की संभावनाओं को झटका लगा है।
बीते शनिवार को अमर उजाला ने बलबीर के दुबई के अस्पताल में भर्ती होने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली में रेजीडेंट कमिश्नर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी थी। बाद में उन्होंने विदेश मंत्री को ट्वीट कर मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध भी किया था।
UKGov ने इस विषय को संज्ञान में लेकर Delhi में Resident Commissioner को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए है https://t.co/nLLW9to51y