फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haldwani: लूट के लिए वेल्डर ने की थी सिपाही की पत्नी की हत्या, हथौड़े से सिर पर किये थे ताबड़तोड़ पांच वार

Mon, 07 Nov 2022 09:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Nov 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Mamta Murder Case: Welder done Police personnel wife murdered by hammer in haldwani
हल्द्वानी में पुलिसकर्म की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

चार दिन पहले दिनदहाड़े घर में घुसकर पुलिसकर्मी की पत्नी ममता की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। लूट के लिए घर में घुसे वेल्डर ने हथौड़ी से सिर पर वार कर उसे मार डाला था। आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथौड़ी और लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। खुलासा करने वाली टीम पर दो लाख सात हजार रुपये इनाम की बौछार हुई है। इसमें डीजीपी ने एक लाख रुपये की घोषणा की है। 



Tehri: डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में कूदा युवक, पुलिस ने 108 बोट एंबुलेंस के सहारे ऐसे  बचाई जान

तीन नवंबर की दोपहर मुखानी क्षेत्र स्थित कालिका कॉलोनी की गली नंबर छह लोहरियासाल तल्ला निवासी पुलिसकर्मी शंकर सिंह बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही घर में लूट को भी अंजाम दिया गया था। इससे क्षेत्र समेत पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी।

मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं। एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले गए। सैकड़ों मोबाइलों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) खंगाली गई। आखिर पुलिस की जांच ऊधमसिंह नगर के किच्छा स्थित नई बस्ती निवासी मो. अशरफ पर जाकर रुक गई। रविवार को पुलिस ने अशरफ को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो हत्या के राज से पर्दा उठ गया।

सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अशरफ ने ममता की हत्या की बात स्वीकार की है। अशरफ ने पूछताछ में बताया कि दो साल पहले उसने सिपाही के घर की ग्रिल बनाई थी। उसे यह पता था कि दिन में ममता घर में अकेली होती है। घर में ग्रिल का काम भी होना था तो उसने उसी का बहाना बनाकर घर में प्रवेश कर लिया। वह अपने कपड़ों में हथौड़ी छुपा ले गया था। 

Uttarakhand Mamta Murder Case: Welder done Police personnel wife murdered by hammer in haldwani
हत्या का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उसकी योजना थी कि घर में काम के बहाने जाकर ममता को बेहोश करेगा और उसके बाद जेवरात और नगदी लूटकर फरार हो जाएगा। हालांकि उसकी योजना घर पहुंचने के बाद तब विफल होती दिखी जब अशरफ के पीछे ममता भी ऊपरी मंजिल पर पहुंच गई। बालकनी में ग्रिल की डिजायन देखकर अशरफ ने फोटो लिए और उसके बाद नीचे आ गया। 

Uttarakhand Mamta Murder Case: Welder done Police personnel wife murdered by hammer in haldwani
हल्द्वानी में पुलिसकर्म की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इधर, ममता ने जब उससे पानी के लिए पूछा तो इससे आरोपी को दोबारा मौका मिल गया। ममता के रसोई में जाते ही पीछे से उसके सिर पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ पांच वार कर दिए। इसके बाद घर के ऊपरी हिस्से में पहुंचकर लॉकर तोड़ने की कोशिश की लेकिन न टूटने पर दूसरे कमरे में पहुंचा और ममता की बेटी रिया के पर्स से तीन हजार रुपये निकाले। वहां चाबी रखी देख वह वापस लॉकर के पास पहुंचा और लॉकर खोलकर उसमें से एक ग्लोबंद, टॉप्स और ममता का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Mamta Murder Case: Welder done Police personnel wife murdered by hammer in haldwani
हल्द्वानी में पुलिसकर्म की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने रास्ते में मैकेनिक से अपनी बाइक में कुछ बदलाव भी कराए थे। साथ ही लूटे गए जेवरात घर में ही छिपाए थे। वारदात में प्रयुक्त हथौड़ी को खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने जेवरात की बरामदगी के साथ हथौड़ी भी ढूंढ निकाली। मंगलवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Mamta Murder Case: Welder done Police personnel wife murdered by hammer in haldwani
हत्या के बाद घर में लोग - फोटो : अमर उजाला

हत्यारोपी अशरफ ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि किच्छा में ही वह वेल्डिंग का काम करता है। उसकी दुकान भी है। पिछले पांच महीने से वह दुकान का किराया नहीं दे पाया था जिसके चलते दुकान मालिक ने दुकान पर ताला डाल दिया था। उस पर करीब ढाई लाख रुपये का कर्ज भी हो गया था। इसी कर्ज के चलते उसने पहले सिर्फ लूट की योजना बनाई थी लेकिन हालात बदलने पर उसने हत्या करने से भी गुरेज नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed