{"_id":"6369248315f8f17eb17a5a0c","slug":"dev-deepawali-2022-har-ki-pauri-light-up-with-11-thousand-diyas-see-amazing-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dev Deepawali: 11 हजार दीयों की रोशनी से जगमग हुई हरकी पैड़ी, दिखी अद्भुत और अलौकिक छटा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Deepawali: 11 हजार दीयों की रोशनी से जगमग हुई हरकी पैड़ी, दिखी अद्भुत और अलौकिक छटा, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरकी पैड़ी पर जलाए गए 11 हजार दीये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में देव दिवाली पर हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों को दीयों से रोशन किया गया। 11 हजार दीये जलाकर देव दिवाली धूमधाम से मनाई गई। गंगा घाटों को सजाया गया और गंगा आरती के बाद श्रद्धालुओं ने दीपदान किए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी गंगा आरती में शामिल हुए।
देव दिवाली पर हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड और आसपास के घाट दीयों से सजाए गए। शाम को गंगा आरती पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दीयों से जगमग घाटों को देखकर श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। देर रात तक घाटों पर चहल पहल रही।
2 of 6
हरकी पैड़ी पर जलाए गए 11 हजार दीये
- फोटो : अमर उजाला
घाटों पर आतिशबाजी का नजारा भी देखने को मिला। श्री गंगा सभा पदाधिकारियों ने कहा कि कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन पूर्वजों के लिए भी दीप जलाए जाते हैं। कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है।
3 of 6
हरकी पैड़ी पर जलाए गए 11 हजार दीये
- फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि इस दिन देवतागण दिवाली मनाने पृथ्वी पर आते हैं। सप्तऋषि घाट पर दो हजार दीये संतों ने जलाए। बाबा हरिहर धाम भागीरथी नगर की ओर से दीपदान किया गया। इस दौरान महंत संयोग मुनि, महामंडलेश्वर जगदीश दास, महामंडलेश्वर हरी चेतना नंद, महंत कमल दास और महंत राम नवमी दास समेत कई संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरकी पैड़ी पर जलाए गए 11 हजार दीये
- फोटो : अमर उजाला
हरकी पैड़ी पर दीपोत्सव में श्री गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय विशष्ठ, कोषाध्यक्ष यतींद्र सिखौला, स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणि, नितिन गौतम, वीरेंद्र कौशिक, उज्ज्वल पंडित, वैभव विद्याकुल, आशीष मारवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 6
हरकी पैड़ी पर जलाए गए 11 हजार दीये
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हरिद्वार में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और जाम से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र को 9 जोन व 33 सेक्टरों में बांटा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।