{"_id":"6368f683899d96574f44b365","slug":"uttarakhand-news-youth-jumped-in-tehri-lake-from-dobra-chanthi-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri: डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में कूदा युवक, पुलिस ने 108 बोट एंबुलेंस के सहारे ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri: डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में कूदा युवक, पुलिस ने 108 बोट एंबुलेंस के सहारे ऐसे बचाई जान
Mon, 07 Nov 2022 05:50 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:50 PM IST
सार
सूचना मिलते ही झील चौकी से कांस्टेबल दिनेश तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद 108 बोट एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से झील में छलांग लगाने वाले युवक का रेस्क्यू कर कोटी कालोनी पहुंचाया।
विज्ञापन
डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में कूदा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोबरा-चांठी पुल से सोमवार को एक युवक ने टिहरी झील में छलांग लगा दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बोट एंबुलेंस के सहारे आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद युवक की जान बचाई। अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ देर बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Chandra Grahan: कल बंद रहेंगे मंदिर, जानिए सूतक लगने का समय और ग्रहणकाल में क्या करें और क्या करने से बचें
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े नौ बजे के दौरान पुल के आस-पास मजदूर और अन्य कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे, इस दौरान अचानक एक युवक ने डोबरा-चांठी पुल से बांध की झील में छलांग लगा दी। मजदूरों की नजर पड़ी तो वहां शोर मच गया। पुल कंट्रोल रूम ऑपरेटर रवि पैन्यूली ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। वहां से झील चौकी को सूचना दी गई।
विज्ञापन
झील चौकी से कांस्टेबल दिनेश तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद 108 बोट एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से झील में छलांग लगाने वाले अजय राज (20) पुत्र मानवेंद्र सिंह निवासी भरपुरिया कोतल प्रतापनगर का रेस्क्यू कर कोटी काॅलोनी पहुंचाया।
वहां से उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बौराड़ी भर्ती कराया गया। कोटी काॅलोनी पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र रावत ने बताया कि अस्पताल में युवक की स्वास्थ्य जांच करने के बाद सामने आया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे परिजनों को सौंप दिया था। उन्होंने बताया कि झील में कूदने के कुछ देर तक युवक तैरता रहा। इस बीच राहत एवं बचाव टीम के मौके पर पहुंच जाने से उसकी जान बचा ली गई।