{"_id":"6aad861e3568ad3b97041a33","slug":"uttarakhand-bjp-announcement-of-co-convenor-here-is-who-has-been-assigned-responsibilities-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड भाजपा: प्रदेश प्रकोष्ठों की टोली का विस्तार, सह-संयोजकों की घोषणा, इन्हें मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड भाजपा: प्रदेश प्रकोष्ठों की टोली का विस्तार, सह-संयोजकों की घोषणा, इन्हें मिली जिम्मेदारी
Sat, 19 Sep 2026 12:14 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:14 AM IST
सार
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से साधना शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ में पौड़ी से अनु पंत, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में पौड़ी से अविनाश पोखरियाल और महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ में अल्मोड़ा से मोहिनी कनवाल व नैनीताल से पलक ठाकुर को सह-संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद विभिन्न प्रदेश प्रकोष्ठों की टोली का विस्तार करते हुए नए सहसंयोजकों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
घोषित सूची के अनुसार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से साधना शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ में पौड़ी से अनु पंत, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में पौड़ी से अविनाश पोखरियाल और महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ में अल्मोड़ा से मोहिनी कनवाल व नैनीताल से पलक ठाकुर को सह-संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
युवा विद्यार्थी संवाद: जेन-जी की सोच ने खींचा सीएम धामी का ध्यान, युवाओं ने बड़ी चुनौतियों को लेकर दिए सुझाव
विज्ञापन
लघु उद्योग प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से अजीत नेगी, खेलकूद प्रकोष्ठ में पिथौरागढ़ से विपिन उपाध्याय व ऊधमसिंह नगर से गोविंद सिंह बिष्ट, चिकित्सा प्रकोष्ठ में उत्तरकाशी से डॉ.विजय बडोनी, सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ में देहरादून ग्रामीण से ललित सिंह राणा व नैनीताल से धर्मेन्द्र शर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में चमोली से सोहन लाल खंडूरी, आर्थिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से महेश गुप्ता और दिव्यांग प्रकोष्ठ में पौड़ी से अपूर्व कुमार नौटियाल को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।