{"_id":"5eb163845c9e9d6956019784","slug":"uttarakhand-lockdown-bjp-and-congress-workers-ruckus-after-dead-rat-and-worms-found-in-ration-kit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockdown: राशन किट में मरा हुआ चूहा और कीड़े निकलने का आरोप, पुलिस के सामने भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: राशन किट में मरा हुआ चूहा और कीड़े निकलने का आरोप, पुलिस के सामने भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 May 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में ज्वालापुर के आंबेडकर नगर में भाजपा की ओर से बांटी गई राशन किट में मरा हुआ चूहा और कीड़े निकलने के प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। इसी प्रकरण को लेकर कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की मौजूदगी में ही एक दूसरे से उलझ गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को अलग किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही नेता धारा 144 की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आंबेडकर नगर में भाजपाइयों की तरफ से तीन अप्रैल को राशन किट बांटी गई थी। बांटी गई राशन किट में कीड़े और मरा हुआ चूहा होने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने राशन के थैले सड़क पर फेंक दिए थे। क्षेत्रवासियों ने उस वक्त भाजपाइयों का घेराव कर खरी खरी सुनाई थी।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उस दिन ही स्थानीय पार्षद नेपाल सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ता नवीन कुमार और उसके भाई समेत कई लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही कई भाजपाइयों पर जातिसूचक शब्द कहने समेत गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह कांग्रेसी नेता एवं मेयर पति अशोक शर्मा, सेवादल के मुख्य संगठक राजेश रास्तोगी, रवि बहादुर, देवेश राणा, नितिन कौशिक, सतीश कुमार ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे थे। इधर, भाजपा नेता नरेश शर्मा, पूर्व पार्षद निशा पुंडीर, पार्षद नेपाल सिंह, बीजेपी मडल अध्यक्ष राजकुमार, सचिन बेनीवाल पहले से ही कोतवाली पहुंच गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी के मौजूद न होने पर सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली के बाहर मुकदमे में नामजद कांग्रेसियों की गिरफ्तारी न होने पर ज्ञापन दे रहे थे। आरोप है कि ज्ञापन देने के बाद भाजपाई सामने मौजूद कांग्रेसियों से उलझ गए। दोनों पक्षों के बीचजमकर नोंकझोंक हुई। देखते ही देखते गाली गलौज और धक्कामुक्की हो गई। पुलिस ने लाठियां फटकार दोनों पक्षों को तितर बितर किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।