फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिपुलेख मार्ग: अचानक पहाड़ी से आया मलबा और बोल्डर, खाई में गिरे तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, तस्वीरें...

Sun, 23 May 2021 09:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 May 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lipulekh motorway News: Three labourers Died after Mountain collapse photos
लिपुलेख मार्ग पर तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में घटियाबगड़-लिपुलेख मार्ग पर पहाड़ी दरकने से सड़क निर्माण के लिए ले जाई जा रही ऑटोमेटिक ड्रिल मशीन मलबे में दब गई। दुर्घटना में मशीन लेकर जा रहे ऑपरेटर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। 



उत्तराखंड: लिपुलेख मोटर मार्ग पर गर्बाधार में पहाड़ी दरकी, मलबे के साथ खाई में गिरे तीन लोग, मौके पर मौत

बीआरओ के घटियाबगड़-लिपुलेख सड़क पर गर्ग एंड गर्ग कंपनी पहाड़ कटिंग का कार्य कर रही है। रविवार को निर्माण कार्य के लिए तीन लोग गर्बाधार से लखनपुर के लिए ऑटोमेटिक ड्रिल मशीन ले जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से तीनों लोग बोल्डर के साथ 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

आपदा के जख्म: 18 दिन बाद भी सामान्य नहीं हुए हालात, मलबे में दबे हैं रास्ते और घर, तस्वीरें...

हादसे में देहरादून निवासी ऑपरेटर स्टेनजिंग मिंग (23), दार्चुला नेपाल निवासी हेल्पर तारा सिंह (21) और बुंगबुंग सिमखोला निवासी स्थानीय हेल्पर भवान सिंह भंडारी (28) की मौत हो गई, जबकि गर्ग कंपनी की ढाई करोड़ की मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही बीआरओ के अधिकारी, पांगला पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

Uttarakhand Lipulekh motorway News: Three labourers Died after Mountain collapse photos
लिपुलेख मार्ग पर तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष हरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय नागरिक गुमान सिंह, गोविंद सिंह, विक्रम, वीरेंद्र आदि की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से निकाला गया।

Uttarakhand Lipulekh motorway News: Three labourers Died after Mountain collapse photos
लिपुलेख मार्ग पर बोल्डर के नीचे दबी मशीन - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम के लिए शवों को धारचूला मोर्चरी ले जाया गया। वहां कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम टम्टा और इंजीनियर शिवराम तिवारी आदि भी मौजूद रहे। धारचूला के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि बीआरओ के कर्नल एनके शर्मा से उन्हें घटना की सूचना मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Lipulekh motorway News: Three labourers Died after Mountain collapse photos
लिपुलेख मार्ग पर तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

वहीं, टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) रविवार को तीन दिन बाद आवाजाही के लिए खोला गया। बाराकोट के नजदीक मोकोट और लीसा डिपो क्षेत्र पर गिरे बोल्डर से बृहस्पतिवार रात से हाईवे बंद था। 

विज्ञापन
Uttarakhand Lipulekh motorway News: Three labourers Died after Mountain collapse photos
लिपुलेख मार्ग पर तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

उधर, काम के दौरान रविवार सुबह एक पोकलैंड पहाड़ी से आए बोल्डर की चपेट में आ गई। अलबत्ता ऑपरेटर दिनेश लाल बाल-बाल बच गया। घंटों की मशक्कत के बाद पोकलैंड  को यहां से हटाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed