फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर छाया उत्तराखंड का 'जूनियर बुमराह', तेज गेंदबाजी से जीत रहा सबका दिल, देखिए...

Sat, 07 Nov 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Nov 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Six Year old Boy Akshaj  Tripathi Doing fast Bowling like cricketer Jasprit Bumrah
अक्षज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के चोपड़ा गांव निवासी छह वर्षीय अक्षज त्रिपाठी इन दिनों सोशल मीडिया पर जूनियर बुमराह के नाम से छाए हुए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तरह बॉलिंग एक्शन के साथ सटीक य़ॉर्कर गेंद डालने के अक्षज के अंदाज को लोगों से खूब सराहना मिल रही है। 

Uttarakhand Latest News: Six Year old Boy Akshaj  Tripathi Doing fast Bowling like cricketer Jasprit Bumrah
- फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर नन्हें खिलाड़ी के गेंदबाजी के वीडियो को एक सप्ताह में 81 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। खास बात यह है कि इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर/बल्लेबाज व कोच पॉल एंड्रयू निक्सन ने भी वीडियो पर सकारात्मक टिप्पणी की है। उन्होंने अक्षज के बॉलिंग एक्शन व दौड़ने को लेकर कुछ और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की बात कही है।

Uttarakhand Latest News: Six Year old Boy Akshaj  Tripathi Doing fast Bowling like cricketer Jasprit Bumrah
- फोटो : अमर उजाला

अगस्त्यमुनि के चोपड़ा गांव निवासी व देहरादून में रह रहे द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी व रेखा डंगवाल त्रिपाठी के बेटे अक्षज त्रिपाठी जूनियर बुमराह के नाम से अपनी पहचान बना रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व डीपी त्रिपाठी ने घर के आंगन में बॉलिंग करते समय 40 सेकंड का वीडियो बनाया, जिसमें अक्षज हूबहू जसप्रीत बुमराह के एक्शन के साथ बॉलिंग करते हुए यार्कर गेंद से सिंगल स्टंप को लगातार हिट कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Six Year old Boy Akshaj  Tripathi Doing fast Bowling like cricketer Jasprit Bumrah
- फोटो : अमर उजाला

इस वीडियो को पिता द्वारा सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक पेज पर लगाया गया, जिसे 4.4 मिलियन से अधिक (44 लाख से अधिक) लोग देख चुके हैं। यहीं नहीं, एक प्रशंसक द्वारा इस वीडियो को  इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर क्रिककाडिडेक्टर पेज पर लगाया गया, जिसे अभी तक 3.7 मिलियन (37 लाख ) लोग देख चुके हैं।  

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Six Year old Boy Akshaj  Tripathi Doing fast Bowling like cricketer Jasprit Bumrah
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून के शिक्षांकुर स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ने वाले अक्षज त्रिपाठी को उनके पिता द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी ही अभी तक घर में क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे हैं। अक्षत प्रत्येक दिन लगभग एक घंटा बॉलिंग का अभ्यास करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed