न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के चंपावत में निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग धौन और स्वांला के पास मलबा आने से बंद हो गया। इस कारण सड़क के दोनों और 55 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों में सैक़ड़ों यात्री फंसे हैं। करीब आठ घंटे से मार्ग बंद होने की वजह से भूखे-प्यासे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार पत्थर गिरने से मार्ग खोलने के काम में भी बाधा आई।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रात 11: 30 बजे तक मार्ग नहीं खोला जा सका था। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय ने देर रात तक मार्ग खुलने की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक यहां से 20 किमी दूर स्वांला और धौन के पास बुधवार दोपहर 2.10 बजे एकाएक मलबा आ गया।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भारी मात्रा में गिरे मलबे को सड़क से हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। बीच-बीच में पहाड़ी से रुक-रुक कर गिर रहे मलबे से शाम छह बजे तक काम शुरू नहीं हो सका। पत्थर गिरना रुकने के बाद मलबे को हटाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आपदा विभाग के मुताबिक रोड को खोलने के लिए चंपावत और टनकपुर की तरफ से चार मशीनें लगाई गई हैं। खबर लिखे जाने तक सड़क नहीं खोली जा सकी थी। सड़क बंद रहने से दोनों ओर 55 से अधिक वाहनों में 400 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यहां आधे किलोमीटर दूर तक कोई दुकान नहीं है। इस कारण यात्रियों को चाय-पानी और भोजन के लाले पड़ गए। ठंड का मौसम होने से कई लोग शाम से ही आग जलाकर ठंड दूर करते दिखे। आपदा नियंत्रण विभाग का कहना है कि जिस गति से काम चल रहा है, उसको देखते हुए जल्द ही सड़क खुल जाने की उम्मीद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।