केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत पंचतत्व में विलीन हो गईं। रुद्रप्रयाग में विद्यापीठ स्थित त्रिवेणी घाट पर हजारों लोगों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। बेटी एश्वर्या और भतीजे शैलेंद्र रावत ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
पंचतत्व में विलीन हुईं विधायक शैलारानी रावत: अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, बेटी और भतीजे ने दी मुखाग्नि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने भी विधायक को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जयकारों के बीच विधायक का पार्थिव शरीर लेकर वाहन त्रिवेणी घाट के लिए रवाना हुआ। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे शव यात्रा त्रिवेणी घाट पहुंची।
इसके बाद कर्मकांड की सभी परंपराओं के निर्वहन के बीच विधायक की बेटी एश्वर्या और भतीजे शैलेंद्र ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा के विकास को लेकर शैलारानी ने जो सपना देखा था, उसे साकार करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
बता दें कि मंगलवार देर रात विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात निधन हो गया था। वह बीमारी से जूझ रही थीं। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद से वह उभर नहीं पाई थीं। तीन दिन तक वह वेंटिलेटर पर थीं।