फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धधकते अंगारों पर नाच उठे 'देवता': पश्वा पर अवतरित हुए केदारघाटी के रक्षक, जयकारों से गूंजा क्षेत्र, तस्वीरें

Tue, 15 Apr 2025 07:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Apr 2025 07:22 PM IST
सार

बैसाख माह की दो गते जाख देवता के पश्वा सच्चिदानंद पुजारी व अन्य देवभक्त वाद्य यंत्रों के साथ नारायणकोटी मंदिर चौक पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने देव पश्वा और भक्तों का स्वागत किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Kedar Ghati Rakshak Jakh Devta Dance on burning coals in Rudraprayag Photos
धधकते अंगारों पर नाच उठे जाख देवता के पश्वा - फोटो : अमर उजाला

केदारघाटी के रक्षक जाख देवता ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर धधकते अंगारों पर नृत्य किया और सैकड़ों भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर पूरा क्षेत्र आराध्य जाख देवता के जयकारों से गूंज उठा। देर शाम जाख देवता की भोग मूर्तियों को देवशाल गांव स्थित विंध्यवासीनी मंदिर में विराजमान कर दिया गया।



मंगलवार को बैसाख माह की दो गते जाख देवता के पश्वा सच्चिदानंद पुजारी व अन्य देवभक्त वाद्य यंत्रों के साथ नारायणकोटी मंदिर चौक पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने देव पश्वा और भक्तों का स्वागत किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु कोठेड़ा गांव होते हुए जाख देवता मंदिर पहुंचे।

Rudraprayag:  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे नरकोटा के पास सड़क किनारे खड़ी कार में मृत मिला व्यक्ति, दिल्ली नंबर का वाहन

Trending Videos
Uttarakhand Kedar Ghati Rakshak Jakh Devta Dance on burning coals in Rudraprayag Photos
धधकते अंगारों पर नाच उठे जाख देवता के पश्वा - फोटो : अमर उजाला

यहां ढोल-दमाऊं की थाप और अन्य वाद्य यंत्रों की गूंज से आराध्य जाख देवता का आह्वान किया गया। जाख देवता अपने नए पश्वा प्रकाश सिंह राणा पर अवतरित हुए और धधकते अंगारों पर नृत्य करने लगे।

Uttarakhand Kedar Ghati Rakshak Jakh Devta Dance on burning coals in Rudraprayag Photos
धधकते अंगारों पर नाच उठे जाख देवता के पश्वा - फोटो : अमर उजाला

आराध्य यक्षराज जाख देवता ने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। शाम पांच बजे पुजारियों ने जाख देवता की भोग मूर्तियों को कंडी में विराजमान किया और देवशाल गांव स्थित विंध्यवासीनी मंदिर में विराजमान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Kedar Ghati Rakshak Jakh Devta Dance on burning coals in Rudraprayag Photos
धधकते अंगारों पर नाच उठे जाख देवता के पश्वा - फोटो : अमर उजाला

इससे पूर्व सोमवार रात को जाख देवता मंदिर में आराध्य की चार पहर की पूजा की गई। जसवंत पुंडीर, पंडित राकेश भट्ट, मनोहर देवशाली आदि ने बताया कि कालीमठ घाटी के जग्गी-बग्वान, चौमासी, जाल मल्ला व तल्ला गांव में भी जाख देवता की पूजा-अर्चना की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Kedar Ghati Rakshak Jakh Devta Dance on burning coals in Rudraprayag Photos
धधकते अंगारों पर नाच उठे जाख देवता के पश्वा - फोटो : अमर उजाला

यहां भी धधकते अंगारों पर जाख देवता के पश्वा ने नृत्य किया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुाओं की भीड़ उमड़ी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed