फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड ऑनर किलिंग: नाजिया और राशिद को मौत भी नहीं कर पाई जुदा, अगल-बगल दफनाए गए दोनों के शव

Tue, 08 Sep 2020 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Sep 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand kashipur honor killing case: Love Couple dead body buried Together
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के काशीपुर में पिता और भाई की क्रूरता का शिकार हुई नाजिया को भले ही जिंदगी में लंबे समय तक प्रेमी का साथ न मिल पाया हो लेकिन मरने के बाद दोनों को अगल-बगल दफनाया गया। दोनों के जनाजे अल्ली खां स्थित रहमतशाह बाबा के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किए गए। 

Uttarakhand kashipur honor killing case: Love Couple dead body buried Together
- फोटो : अमर उजाला

बेटी के हत्यारोपी मुजम्मिल का परिवार करीब 10 साल पहले शरीफनगर (ठाकुरद्वारा) से आकर काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां में बसा था। उसकी ससुराल भी इसी मोहल्ले में है। उसने काशीपुर में खेती की जमीन लेकर काश्तकारी शुरू की। मुजम्मिल के घर से एक गली के फासले पर कमरूद्दीन का परिवार रहता है। परिवार में तलाकशुदा बेटी समेत एक पुत्री और पांच पुत्र हैं। 

Uttarakhand kashipur honor killing case: Love Couple dead body buried Together
- फोटो : अमर उजाला

मोहल्ले के नाते दोनों परिवारों के बीच खूब मेलजोल था। स्कूल टाइम से ही नाजिया और राशिद एक-दूसरे के करीब आ गए थे। तीन साल पहले राशिद रोजगार के सिलसिले में सऊदी चला गया था लेकिन नाजिया से उसका संपर्क बना रहा। लॉकडाउन से पहले राशिद अपने घर लौट आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand kashipur honor killing case: Love Couple dead body buried Together
- फोटो : अमर उजाला

वह बाजपुर रोड पर टायर के शोरूम में काम करने लगा। इसी दौरान नाजिया के भाई मोहसिन से दोस्ती के बहाने राशिद का नाजिया के घर आना-जाना बढ़ गया। अप्रैल में दोनों घर से फरार हो गए। तभी से नाजिया के पिता और भाई ने दोनों की हत्या करने का मंसूबा पाल लिया। 

विज्ञापन
Uttarakhand kashipur honor killing case: Love Couple dead body buried Together
- फोटो : अमर उजाला

नाजिया के परिजनों ने उसके राशिद के साथ भागने पर राशिद के खिलाफ रिपोर्ट तक नहीं की और इसे लेकर पूरी तरह से चुप्पी साध गए। काफी इंतजार करने के बाद भी जब प्रेमी युगल नहीं लौटा तो नाजिया के पिता ने दूसरी चाल चली और सब कुछ भुला देने की बात कहकर नाजिया और राशिद को वापस बुलाकर सोमवार की रात को सुनियोजित साजिश के तहत दोनों की हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed