उत्तराखंड के काशीपुर में ऑनर कीलिंग की शिकार हुई युवती के भाई का उसके प्रेमी से गहरा दोस्ताना था। जिसके चलते दोनों का एक दूसरे के परिवार में आना जाना रहता था। इसी के चलते राशिद का अपने दोस्त की बहन से प्रेम प्रसंग हो गया।
2 of 6
काशीपुर में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युगल के भागने के बाद युवती के परिवार के लोग उसके भाई को उलाहना देते थे। घरवालों के तानों से परेशान होकर उसने दोनों को ठिकाने लगाने की बात ठान ली और पिता के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
3 of 6
काशीपुर में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राशिद और नाजिया के शरीर में दो-दो गोलियां मारे जाने की पुष्टि हुई है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर डॉ. राजीव चौहान और डॉ. शांतनु के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टर ने बताया कि मृतका नाजिया और राशिद के शरीर में गोली के दो-दो निशान थे। इनमें से राशिद के शरीर से दो गोलियां और नाजिया के शरीर से एक गोली बरामद हुई है।
4 of 6
काशीपुर में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, नाजिया और राशिद के हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी ने यूपी के मुरादाबाद और रामपुर में दबिशें दीं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है।
5 of 6
काशीपुर में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के मामले में मृतक के भाई नईम की तहरीर पर पुलिस ने मृतका नाजिया के पिता मुजम्मिल, भाई मोहसिन, मामा अफसर अली और जौहर अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीमों ने अकबराबाद (रामपुर) एवं शरीफनगर (मुरादाबाद) में दबिश दी।