फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: भू-धंसाव से लोगों को चौतरफा खतरा...घरों और खेतों में दरारें आने के बाद अब HT लाइन के खंभे हुए तिरछे

Tue, 03 Jan 2023 11:34 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Jan 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Joshimath News: HT line pillars skewed due to landslide danger over houses
जोशीमठ में एचटी लाइन के खंभे हुए तिरछे - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव से लोगों को चौतरफा खतरा उत्पन्न हो गया है। मकान और खेतों में दरारें आने के बाद अब हाईटेंशन लाइन के खंभे भी तिरछे हो गए हैं। इससे आसपास के घरों को खतरा पैदा हो गया है। साथ ही खेतों में लगाए माल्टे व सेब के पेड़ दरार गहरी होने के कारण गिरने शुरू हो गए हैं। 



Landslide In Joshimath: भू-धंसाव रोकने को होंगे अस्थायी कार्य, परिवारों के विस्थापन का तैयार होगा प्रस्ताव

नगर के मनोहर बाग वार्ड में सबसे तेज भू-धंसाव हो रहा है। यहां कई घरों और गोशालाओं में दरारें आ गई हैं। वार्ड निवासी मदन कपरवाण ने बताया कि उनकी गोशाला में दरार पड़ने से उन्होंने गाय को अपने मकान में शिफ्ट कर दिया है। उनके घर के पास हाईटेंशन लाइन है।

भू धंसाव से हाईटेंशन लाइन के खंभे तिरछे हो गए हैं। इससे खंभे के आसपास के घरों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं भगवती प्रसाद कपरवाण का कहना है कि उनके खेत में लगातार दरार बढ़ने से खेतों में लगाए माल्टे और सेब के पेड़ भी गिरने शुरू हो गए हैं। 

Uttarakhand Joshimath News: HT line pillars skewed due to landslide danger over houses
जोशीमठ में एचटी लाइन के खंभे हुए तिरछे - फोटो : अमर उजाला

वहीं सुनील वार्ड में भी जमीन पर दरारें आनी शुरू हो गई हैं। यहां प्रकाश रतूड़ी, गोपाल रतूड़ी, विजय, राजेंद्र, कमल, लक्ष्मण, अमित, नितिन सेमवाल, चंडी प्रसाद, सुरेंद्र सेमवाल की जमीनों में दरारें आनी शुरू हो गई है। 

Uttarakhand Joshimath News: HT line pillars skewed due to landslide danger over houses
जोशीमठ में एचटी लाइन के खंभे हुए तिरछे - फोटो : अमर उजाला

ऊर्जा निगम के जेई डीएस पंवार ने बताया कि मनोहर बाग वार्ड से सूचना मिली है कि वहां जमीन धंसने से बिजली के खंभे लटकने लग गए हैं। मंगलवार (आज) क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया जाएगा जिसके बाद खतरे की जद में आए खंभे शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Joshimath News: HT line pillars skewed due to landslide danger over houses
जोशीमठ में घरों पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

नगर क्षेत्र में भू धंसाव से प्रभावित मकानों का सर्वे करने के लिए प्रशासन की ओर से गठित टीम ने अब तक 90 मकानों का सर्वे पूरा कर लिया है। तहसीलदार रवि शाह ने बताया कि सर्वे में तेजी लाने के लिए दो टीमें बना दी गई है जिससे जल्द सर्वे का काम पूरा किया जा सके। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि जोशीमठ में प्रभावित घरों के सर्वे का काम 20 जनवरी तक पूरा किया जाना है। टीम को सर्वे के कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Joshimath News: HT line pillars skewed due to landslide danger over houses
जोशीमठ में घरों पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका की ओर से भू धंसाव से प्रभावित घरों के हर दिन का डाटा तैयार किया जा रहा है। जहां से भी मकान में दरार आने की सूचना मिल रही है वहां कर्मचारियों को भेजकर उनकी स्थिति को देखने के बाद सूची में दर्ज किया जा रहा है। नगर पालिका से मिले डाटा के अनुसार सोमवार तक भू धंसाव से प्रभावित मकानों की संख्या 586 हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed