फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Landslide In Joshimath: धंस रही जमीनों ने बढ़ाई चिंता, मकानों में पड़ रही दरारें, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 02 Jan 2023 12:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Jan 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Joshimath Cracks are coming in houses CM seeks report from DM Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले के जोशीमठ में भू-धंसाव पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डीएम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं। रविवार को भाजपा प्रदेेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर सीएम से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। बताया कि जोशीमठ में लगातार हो रहा भू-धंसाव चिंता का विषय है।



जोशीमठ शहर में जमीन धंसने से लोगों के घरों में दरारें आ रही हैं। उन्होंने सीएम से प्रभावित लोगों और कारोबारियों को हो रहे नुकसान की जानकारी देते हुए राहत और मदद पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए समस्या का समाधान करने के लिए विस्तृत नीति बनाने पर जोर दिया।

भट्ट ने कहा कि चर्चा के बाद मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी चमोली से तत्काल वार्ता कर शीघ्र विशेषज्ञ कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट भेजने और प्रभावितों को सभी संभव राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट पर बिना देर किए उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रभावितों को जोशीमठ में ही शिफ्ट करना है या उनका पुनर्वास किया जाए. इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
 

Landslide in Joshimath Cracks are coming in houses CM seeks report from DM Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ में घरों पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

भू-धंसाव से मकानों के साथ कृषि भूमि भी प्रभावित हो रही है। यहां खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हैं और यह बढ़ती जा रही हैं।

Landslide in Joshimath Cracks are coming in houses CM seeks report from DM Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ में घरों पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

कई जगहों पर तो खेतों की दरारें एक फीट तक चौड़ी हो गई हैं। इन दिनों लोगों ने खेतों में सब्जियां बोई गईं हैं लेकिन दरारों से फसल खराब होने का भी डर पैदा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Landslide in Joshimath Cracks are coming in houses CM seeks report from DM Uttarakhand news in hindi
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन की ओर से गठित संयुक्त टीम ने दो दिन में 36 मकानों का सर्वे  किया। दूसरे दिन वार्ड नंबर एक गांधी वार्ड में मकानों का निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें...Rishabh Pant Accident:  फिलहाल मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे ऋषभ पंत, जानिए अब कैसी है क्रिकेटर की हालत

 

विज्ञापन
Landslide in Joshimath Cracks are coming in houses CM seeks report from DM Uttarakhand news in hindi
घर पर पड़ी दरारें - फोटो : amarujala

जोशीमठ नगर में करीब दो हजार मकान हैं। सर्वे के अनुसार भू-धंसाव से 581 मकानों में दरारें आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed