फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rainfall: तुंगनाथ घाटी में मूसलाधार बारिश से भू-धंसाव, केदारघाटी को जोड़ने वाले कुंड पुल पर भी खतरा, तस्वीरें

Sun, 11 Aug 2024 11:39 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Aug 2024 11:39 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Heavy landslide due to rain in Tungnath valley Kund bridge connecting Kedar valley is in danger
केदारघाटी में भूकटाव - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में इन दिनों माैसम खराब है। बीती रात तुंगनाथ घाटी में मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग पर कई जगहों पर भू-धंसाव हुआ है। वहीं, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारघाटी व केदारनाथ से जोड़ने के लिए कुंड स्थित मंदाकिनी नदी पर बना लोहे के पुल पर खतरा मंडराने लगा है। पुल पर भी दरारें पड़ गई हैं। नदी के तेज बहाव से पुल के एक पिलर की बुनियाद तेजी से खोखली हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 



बता दें कि तुंगनाथ घाटी के उसाड़ा गांव में मंदाकिनी आकाशकामिनी नदी उफान पर है। जिसके तेज बहाव से व्यापक भू-कटाव हुआ है। गांव में खेती से लेकर रास्तों और कुंड-गोपेश्वर हाइवे पर भी दरारें पड़ गई हैं। 

Uttarakhand Weather: आज भी हल्की बारिश के आसार, कई घंटे बंद रहा बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे

Uttarakhand Heavy landslide due to rain in Tungnath valley Kund bridge connecting Kedar valley is in danger
केदारघाटी में भूकटाव - फोटो : अमर उजाला

केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बहाव तेज हो गया है। जिससे कई जगहों पर तेजी से भू-कटाव हो रहा है। नदी के तेज बहाव से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड में बना लगभग 48 मीटर स्पान के लोहे का पुल भी खतरे की जद में आ गया है। पुल का एक पिलर नदी के बहाव से खोखला हो रहा है, जिससे बड़े खतरे की आशंका है।

Uttarakhand Heavy landslide due to rain in Tungnath valley Kund bridge connecting Kedar valley is in danger
केदारघाटी में भूकटाव - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह से पानी की तेज लहरें पिलर की बुनियाद को खोखली कर रही है, उससे क्षेत्रीय जनता के साथ ही प्रशासन व एनएच के अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि के अधिकारियों ने रविवार को पुल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब, भारी वाहनों को कुंड-चुन्नी बैंड-विद्यापीठ से गुप्तकाशी के लिए रवाना किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Heavy landslide due to rain in Tungnath valley Kund bridge connecting Kedar valley is in danger
केदारघाटी को जोड़ने वाला कुंड हाईवे - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 1962 में चीन युद्ध के बाद सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग के निर्माण किया गया था। साथ ही रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड सड़क भी बनाई गई। वर्ष 1965 में सड़क को जोड़ने के लिए मंदाकिनी नदी पर कुंड में 50 मीटर स्पान का लोहे का पुल भी बनाया गया। गुप्तकाशी निवासी आचार्य कृष्णानंद नौटियाल बाते हैं कि कुंड से गुप्तकाशी तक सड़क निर्माण पहले हो गया था, लेकिन वाहनों का संचालन नहीं होता था।

विज्ञापन
Uttarakhand Heavy landslide due to rain in Tungnath valley Kund bridge connecting Kedar valley is in danger
भूकटाव - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 1965 में पुल बनने से वाहन गुप्तकाशी तक दौड़ने लगे, जिससे लोगों की आवाजाही भी सरल हो गई। बाद में हाईवे घोषित होने पर इसका संरक्षण बीआरओ के अधीन हो गया। जून 2013 की आपदा के बाद मंदाकिनी नदी के बहाव में आई तेजी और बैराज से पानी छोड़ने से बढ़ रहे बहाव का असर पुल की बुनियाद भी पड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed