Uttarakhand Weather: आज भी हल्की बारिश के आसार, छिनका में बदरीनाथ हाईवे बंद, करीब 400 यात्री फंसे
Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में बारिश से लगातार सड़कें बंद हो रही हैं। वहीं, आज भी कई दाैर की बारिश के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में अधिक सतर्कता के साथ रहें। साथ ही आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से भी बचें।
छिनका में बदरीनाथ हाईवे बंद, दिन भर फंसे रहे सैकड़ों श्रद्धालु
बदरीनाथ हाईवे छिनका में मलबा आने से रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बंद हो गया। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ करीब 400 श्रद्धालु और स्थानीय लोग फंसे हुए हैं। हाईवे पर फंसे श्रद्धालुओं की सुध लेने के लिए मौके पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहा। लोग पानी के लिए भी दिन भर परेशान रहे।
एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की जेसीबी मशीन कुछ देर में ही मौके पर पहुंच गई, लेकिन अधिक मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर होने से हाईवे को खोलने में समय लग रहा है। देर शाम तक भी हाईवे नहीं खुला है।
कई घंटे बंद रहा गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे
बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा के पास मलबा आने से तड़के बंद हो गया था। यहां हाईवे मलबा आने से आए दिन बंद हो रहा है। जेसीबी ने करीब सात बजे मलबा हटाकर रास्ता दुरुस्त किया।
वहीं, गंगोत्री हाईवे तांबाखाणी ओपन टनल और नेताला में मलबा आने से अवरूद्ध था। ज्ञानसू मनेरा पैदल मार्ग पर भी मलबा व बोल्डर आए थे। हालांकि लोग इस मार्ग से जोखिम के बीच मलबे के ऊपर से ही आवाजाही करते रहे।
यमुनोत्री हाईवे भी मलबा और बोल्डर आने से तड़के से बंद था। हाईवे पर ओजरी डाबरकोट में बारिश के चलते मलबा आया था। करीब नाै बजे मलबा हटाकर रास्ता दुरुस्त किया गया।
मूसलाधार बारिश से उफान पर अलकनंदा, शारदा नाथ घाट पूरी तरह जलमग्न
श्रीनगर गढ़वाल में मूसलाधार बारिश से अलकनंदा नदी उफान पर है। नगर क्षेत्र के अलकेश्वर, शारदा नाथ घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए। वहीं घाटों पर न जाने की अपील की जा रही है। श्रीनगर में अलकनंदा नदी का खतरे का स्तर 536मीटर है। नदी अभी 534 मीटर पर बह रही है।
Uttarakhand: सरकार गैरसैंण विधानसभा सत्र में लाएगी अनुपूरक बजट, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 101 मार्ग बंद
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 101 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे अधिक 21 मार्ग चमोली जिले में बंद हैं। यहां एक राज्य और 20 ग्रामीण मार्ग बंद हैं, जबकि रुद्रप्रयाग में 11, उत्तरकाशी में नौ, नैनीताल में छह, बागेश्वर में पांच, देहरादून में 15, पिथौरागढ़ 16, चंपावत में दो, ऊधमसिंह नगर में दो और टिहरी जिले में 14 मार्ग बंद हैं।
मसूरी: बारिश और कोहरे से गिरा तापमान
पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को भी बारिश हुई। साथ ही कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। बारिश के चलते पर्यटकों की संख्या में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.