उत्तराखंड का स्थापना दिवस बुधवार को ट्विटर पर छाया रहा। कई घंटे तक उत्तराखंड स्थापना दिवस ट्रेंड पर रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैशटैग उत्तराखंड स्थापना दिवस के नाम से ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।
Dehradun: ट्विटर पर छाया उत्तराखंड स्थापना दिवस, कई घंटे तक पहले नंबर पर करता रहा ट्रेंड, पीएम मोदी ने दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
इससे पहले मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.ज. (सेनि) गुरमीत सिंह ने पुलिस रैतिक परेड की सलामी ली। इसके बाद दस लोगों को पिछले और इस वर्ष के उत्तराखंड गौरव सम्मान भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है। जल्द ही मुख्यमंत्री चौपाल कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। यह योजना ‘हमारी सरकार-जनता के द्वार’ कार्यक्रम को धरातल पर उतारेगी।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन और उनमें आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के सचिव, प्रमुख सचिव और जिलाधिकारी राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली चौपाल में जाएंगे। इसके अलावा भी राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं चलाने की तैयारी है। इनमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, शिक्षा के स्तर में सुधार लाने संबंधी योजनाएं शामिल हैं। इनको समय-समय पर लागू करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में प्रभावी प्रशासन के लिए प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन का जो मंत्र दिया था, हमारी सरकार उसी को मूलमंत्र मानकर कार्य कर रही है। आज उत्तराखंड में हर जगह विकास के कार्य देखने को मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें...International Film Festival: 11 नवंबर को होगा आगाज, फिल्म के साथ आंगन बाजार में शॉपिंग और खाने का भी लें मजा
केंद्र सरकार की ओर से लगभग एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति इसका मुख्य कारण है। इनमें से बहुत सी परियोजनाओं पर काम हो गया है और अन्य पर काम चल रहा है। उन्होंने पिछले दिनों आई आपदा में मारे जाने वालों को श्रद्धांजलि भी दी।