फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Forest Fire: 24 घंटे में 64 जगह धधके जंगल, दो की मौत, सीएम धामी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Fri, 03 May 2024 09:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 May 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire at 64 places Today two dead CM Dhami called a high level meeting
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand Forest Fires News: उत्तराखंड में शुक्रवार को जंगलों की आग और भड़क गई। 24 घंटे के भीतर वनाग्नि की 64 घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, सोमेश्वर के स्यूनराकोट के जंगल में लगी आग दो नेपाली परिवारों पर भारी पड़ी है। जंगल की आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की बृहस्पतिवार को मौके पर ही मौत हो गई थी।



दूसरे श्रमिक ने बृहस्पतिवार देर रात बेस अस्पताल में तो महिला श्रमिक ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में दम तोड़ दिया है। एक और महिला श्रमिक का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। अब शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

Uttarakhand Forest Fire: जंगल की आग में झुलसे दूसरे श्रमिक ने भी तोड़ा दम, दो महिलाओं का चल रहा इलाज

Uttarakhand Forest Fire at 64 places Today two dead CM Dhami called a high level meeting
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को प्रदेश में सामने आई वनाग्नि की 64 घटनाओं में गढ़वाल में 30, कुमाऊं में 29 और वन्यजीव क्षेत्रों में पांच घटनाएं शामिल हैं। 24 घंटे के भीतर 74.67 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया।

Uttarakhand Forest Fire at 64 places Today two dead CM Dhami called a high level meeting
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

अब तक प्रदेश में 868 घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें गढ़वाल में 344, कुमाऊं में 456 और वन्यजीव क्षेत्रों में 68 घटनाएं शामिल हैं। इनमें कुल 1085.998 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire at 64 places Today two dead CM Dhami called a high level meeting
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

आग पर काबू पाने में विभागों का दम फूल रहा है। उधर, शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में वनाग्नि को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire at 64 places Today two dead CM Dhami called a high level meeting
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

सीएम की ओर से मुख्य सचिव, प्रमुख वन संरक्षक(हॉफ), पुलिस महानिदेशक के साथ ही वनाग्नि से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को पूर्व में भी वनाग्नि को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा के साथ वनाग्नि से उत्पन्न स्थिति का भी जायजा लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed