विधानसभा चुनाव में मतदान के साथ स्थानीय विधायक से लेकर प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी यह अब 10 मार्च के पता चलेगा। सोमवार को हुए मतदान में पुरुषों के साथ ही महिलाओं की भी लंबी कतार नजर आई।
Uttarakhand Election 2022: पहली बार मतदान कर युवा दिखे खुश, बोले- यह भी है लोकतंत्र का वैलेंटाइन, तस्वीरें
कहीं-कहीं तो बूथों पर महिला मतदाता की संख्या ज्यादा दिखाई दी। कहीं घूंघट में तो कोई हिजाब पहनकर महिलाएं घर से निकलीं और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की घरा सें निकलकर बूथों तक पहुंची। आधी आबादी के उत्साह ने मतदान में पूरी भागीदारी की।
Uttarakhand Chunav 2022: 70 विस सीटों पर मतदान जारी, तय होगी 632 प्रत्याशियों की किस्मत, तस्वीरों में देखें
जनपद हरिद्वार की 11 सीटों के 1729 बूथों पर सुबह से शाम तक जमकर वोट पड़े। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार नजर आई। लेकिन दोपहर तक पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की कतार लंबी दिखी।
2 of 6
उत्तराखंड में मतदान
- फोटो : अमर उजाला
महिला मतदाताओं ने कोरोना से बेखौफ होकर लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं में मतदान को लेकर कुछ अलग ही जोश नजर आया।
3 of 6
उत्तराखंड में मतदान
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के बीच विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले की 11 सीटों पर हुए मतदान में महिला मतदाताओं में खूब उत्साह नजर आया। जिले की हरिद्वार शहर, हरिद्वार ग्रामीण, ज्वालापुर, रानीपुर भेल, भगवानपुर झबरेड़ा समेत सभी विधानसभा सीटों के बूथों पर लंबी लाइन नजर आई।
4 of 6
उत्तराखंड में मतदान
- फोटो : अमर उजाला
वोट डालने पहुंची महिला मतदाता संतोष, रंजनी, प्रीति, राधा, लक्ष्मी और फातिमा ने बताया कि वोट अपनी मर्जी के हिसाब से दिया। स्वजन या पति के हिसाब से नहीं। जब लोकतंत्र में हमें अपनी मर्जी से अपनी पंसद का प्रत्याशी चुनने की आजादी मिली है तो हम किसी के कहने से क्यों चुनेंगे।
5 of 6
उत्तराखंड में मतदान
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार ग्रामीण शाहपुर बूथ पर दोपहर तीन बजे पहुंची महिला ओमवती और सबा ने कहा कि पहले पशुओं के लिए चारा करने के साथ ही घर का काम निपटाने के बाद अपने मत का प्रयोग हर हाल में करना ही था। यदि अपने मताधिकार का प्रयोग करने से चूक जाते तो पांच साल तक पछताना पड़ता। अब हमने अपनी पंसद का नेता और स्वच्छ और स्वस्थ सरकार चुनने को अपने मताधिकारी का प्रयोग किया है।