आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने रविवार को देहरादून समेत राज्य के सभी जिलों में विधायकों के आवासों व कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौैरान विधायकों द्वारा पांच साल में कराए गए पांच बड़े विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा। वहीं पूर्व सीएम के कार्यालय जा रहे कार्यकर्ताओं से पुलिसकर्मियोें की नोकझोंक हुई। रोके जाने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया।
आप कार्यकर्ताओं रविवार को पूर्व सीएम व डोईवाला विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेहरू कॉलोनी स्थित कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। हालांकि कार्यालय का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इस पर जमकर नोकझोंक भी हुई।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही बैठकर नारेबाजी और विधायक द्वारा कराए गए पांच साल के विकास कार्यों का ब्योरा मांगा। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता राजू मौर्य ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम व क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ फलाईओवर निर्माण में अनियमितताओं के मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया। आज भी माजरी क्षेत्र में 40 साल से रह रहे लोगों के पास बिजली-पानी का अभाव है।
2 of 6
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर प्रवक्ता संजय भट्ट, योगेन्द्र चौहान, हिमांशु पुंडीर की अगुवाई में कार्यकर्ता विधायक विनोद चमोली का घेराव करने विधायक हास्टल पहुंचे, लेकिन इससे पहले पुलिस ने हास्टल का गेट बंद कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ता गेट पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।
3 of 6
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
राजपुर विधानसभा प्रभारी डिंपल सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के महानगर कार्यालय के बाहर क्षेत्रीय विधायक खजानदास के खिलाफ प्रदर्शन किया। रायुपर विधायक उमेश शर्मा काऊ के घर के बाहर भी आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। राजेश शर्मा और डॉ. अंसारी की अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि रायपुर विधानसभा में आज भी कई जगह सडकें टूटी हुई है।
4 of 6
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में बिजली और पानी का गंभीर संकट है। लेकिन विधायक का इन समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। कैंट विधायक हरबंस कपूर के इंदिरानगर स्थित कार्यालय का घेराव करने के साथ ही आप कार्यकर्ताओं ने पिछले पांच साल मेें कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा मांगा। प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने कहा कि विधायक सवालों का जवाब देने नहीं पहुंचे।
5 of 6
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, आम आदमी पार्टी का दावा है कि पार्टी के रोजगार गारंटी अभियान में अब तक पांच लाख युवाओं ने पंजीकरण करा लिया है। डिजिटल और मिस कॉल से भी युवा पार्टी के अभियान से जुड़ रहे हैं। आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे रोजगार गारंटी पंजीकरण अभियान में अब तक पांच लाख युवा पंजीकरण करा चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुमाऊं दौरे पर बेरोजगारों को रोजगार देने का एलान किया था।