{"_id":"61713076eb8122647957a563","slug":"uttarakhand-disaster-home-minister-amit-shah-visit-today-watch-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दो घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, तस्वीरों में देखें दौरे की झलकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दो घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, तस्वीरों में देखें दौरे की झलकियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 21 Oct 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विगत दिनों आई आपदा के बाद आज गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
शाह ने करीब दो घंटे तक देवप्रयाग, पौड़ी, रामनगर, रामगढ़, रुद्रपुर और हल्द्वानी का सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मुख्य सचिव एसएस संधू भी मौजूद रहे।
हवाई सर्वेक्षण के बाद अमित शाह जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचे, यहां शाह ने अधिकारियों संग बैठक की और उन्हें दिशा निर्देश भी दिए।
2 of 5
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा
- फोटो : ANI
मीडिया से मुखातिब होते हुए अमित शाह ने कहा कि मैंने तबाही के हालात देखे। भारत सरकार की ओर से चेतावनी मिलने के बाद उत्तराखंड में आपदा से कम नुकसान हुआ है। अलर्ट पर रहने के कारण कम जनहानि हुई है।
3 of 5
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा
- फोटो : अमर उजाला
शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूझबूझ से काम किया। सभी एजेंसियों ने समय पर अपना काम किया। चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। इस वजह से चारधाम यात्रा में किसी यात्री की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा
- फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने कहा कि केंद्रीय टीम नुकसान का आकलन करेगी। आपदा प्रबंधन की तरफ से पहले ही राज्य को 250 करोड़ रुपए दिए गए हैं। केंद्र सरकार राज्य को पूरी सहायता देगी। इस दौरान अमित शाह ने सीएम की पीठ भी थपथपाई और कहा कि धामी के नेतृत्व में अच्छा काम हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा
- फोटो : अमर उजाला
शाह ने कहा कि एनडीआरएफ, सेना और एसडीआरएफ सभी बारिश आने से पहले ही अलर्ट पर रहे। आपदा में अब तक 64 की मौत हुई हैं। 11 से अधिक लोग लापता हैं। ट्रेकिंग टीम भी लापता है। आपदा में 3400 लोगों को बचाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।