फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड के डीजीपी अनिल रतूड़ी को पुलिस अधिकारियों ने ऐसे दी विदाई, देखें भव्य आयोजन की तस्वीरें... 

Mon, 30 Nov 2020 11:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand DGP Anil Raturi Retirement Program in dehradun Police Line Photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी ) अनिल कुमार रतूड़ी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने बतौर डीजीपी तीन साल से अधिक समय तक सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था से लेकर पुलिस कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। सोमवार को उनके सम्मान में पुलिस परेड का आयोजन किया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनकी गाड़ी को धक्का लगाकर पारंपरिक विदाई दी।

Uttarakhand DGP Anil Raturi Retirement Program in dehradun Police Line Photos
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन देहरादून के मैदान में सुबह करीब साढ़े नौ बजे परेड का आयोजन किया गया। डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने संबोधन के दौरान उत्तराखंड में अपने 20 साल के कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा कि वे अगस्त 2000 में उत्तराखंड में बतौर ओएसडी आए थे। 20 साल के अनुभव में उन्होंने उत्तराखंड और यहां की पुलिस को बेहद करीबी से देखा है।

Uttarakhand DGP Anil Raturi Retirement Program in dehradun Police Line Photos
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि 20 साल में उत्तराखंड पुलिस हर दिन नए आयामों को छू रही है। कई कीर्तिमान भी इस दौरान पुलिस ने बनाए हैं। इसके पीछे पुलिस के सिपाही, दारोगा और इंस्पेक्टरों की कड़ी मेहनत है। उत्तराखंड पुलिस के जवान हमेशा अपनी कार्यशैली और शालीन भाषा के लिए पहचाने जाएंगे। बीते दिनों लॉकडाउन में उत्तराखंड पुलिस ने जो काम किया उसे केंद्र सरकार ने भी माना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand DGP Anil Raturi Retirement Program in dehradun Police Line Photos
- फोटो : अमर उजाला

उन्हें खुशी है कि वे देश की सबसे सभ्य पुलिस का हिस्सा रहे हैं और भविष्य में भी पुलिस अपनी इस कार्यशैली के नाम पर जानी जाती रहेगी। इस मौके पर उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक पीवीके प्रसाद, आईजी अभिनव कुमार, आईजी संजय गुंज्याल, आईजी अमित सिन्हा, सभी डीआईजी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Uttarakhand DGP Anil Raturi Retirement Program in dehradun Police Line Photos
- फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर नवनियुक्त डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि डीजीपी अनिल रतूड़ी सबसे अच्छे लीडरशिप वाले अधिकारियों में से एक हैं। वे हर अधिकारी की कार्य क्षमता को पहचानते थे। डीजीपी रतूड़ी हमेशा से पुलिस के कल्याण की वकालत करते आए हैं। यही कारण है कि उनका यह कार्यकाल हमेशा उन अधिकारियों, कर्मचारियों को याद रहेगा, जिन्होंने उनके साथ काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed