उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन प्रोजेक्ट के पहले रेलवे स्टेशन की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। आगे की स्लाइड में आप भी देखिए...
ऐसा दिखेगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का पहला स्टेशन, सीएम त्रिवेंद्र ने साझा की खूबसूरत तस्वीरें...
16,216 करोड़ की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। परियोजना का पहला रेलवे स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश में बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर इसकी कईं तस्वीरें साझा कर खुशी जताई है।
ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना के पहले स्टेशन, योगनगरी ऋषिकेश, की पहली तस्वीरें साझा करते हुए अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है। पीएम @narendramodi जी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर श्री @PiyushGoyal जी की टीम #IndianRailways कड़ी मेहनत से कार्य कर रही है। pic.twitter.com/vniMcPgaOx
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) July 19, 2020
उन्होंने लिखा, तस्वीरें साझा करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर पीयूष गोयल की भारतीय रेलवे टीम कड़ी मेहनत से कार्य कर रही है।
योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तक ट्रेनों का आवागमन जल्दी शुरू हो जाएगा। ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट पर कार्य तेज़ी से चल रहा है और दिसम्बर माह से पहले इस लाइन के सभी प्रोजेक्ट पैकिज आवंटित हो जाएँगे और १२५ किलोमीटर लम्बी पूरी लाइन पर सभी जगह कार्य शुरू हो जाएगा। pic.twitter.com/P4LX2OC0kF
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) July 19, 2020
योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तक ट्रेनों का आवागमन जल्दी शुरू हो जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट पर कार्य तेजी से चल रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन उत्तराखण्ड की लाइफ लाइन बनने जा रही है।
इससे चारधाम यात्रा को नया आयाम मिलेगा। हमारे पर्वतीय क्षेत्रों के उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के नजदीक तक रेल की पहुंच होगी।