उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ा दी है। मतदान शाम के छह बजे तक चलेगा। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत राज्य कई बड़े दिग्गज परिवार के साथ अपना वोट डालने पहुंचे।
आज प्रदेश के करीब 82 लाख मतदाताओं के वोट न सिर्फ 632 प्रत्याशियों की किस्मत तय कर रहे हैं, बल्कि राज्य का भविष्य भी लिख रहे हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव बदलाव के लिहाज से कुछ मायनों में अहम माना जा रहा है। ये चुनाव खांटी सियासी दिग्गज हरीश रावत, गोविंद सिंह कुंजवाल, बंशीधर भगत, सतपाल महाराज सरीखे उम्रदराज नेताओं के सियासी भविष्य के लिए निर्णायक दांव हो सकता है।
Uttarakhand Election 2022 Live: उत्तराखंड में मतदान शुरू, केंद्रों में आधा घंटा पहले लगीं लंबी कतारें
सिर्फ उनके लिए नहीं, मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के लिए यह चुनाव जातीय, क्षेत्रीय और विकास से जुड़े समीकरणों के लिहाज से आखिरी माना जा रहा है। नए परिसीमन के बाद 2027 में होने वाले चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर कहीं कम तो कहीं ज्यादा भौगोलिक समीकरण प्रभावित होंगे।ये बदलाव सियासी दलों और नेताओं की नई सियासी व चुनावी रणनीति तय करेगा।
2 of 13
वोट डालते सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी और मां के साथ खटीमा में वोट डालने पहुंचे।
3 of 13
बेटी के साथ वोट डालने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ निशंक
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री व एचआरडी मिनिस्टर डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी बेटी आरुषि निशंक से साथ वोट डालने पहुंचे।
4 of 13
परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे विधायक गणेश जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी नें मतदान से पहले घर में पूजा पाठ कर मतदान केंद्र पहुंचे। इसके बाद वह भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
5 of 13
परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला। राजधानी देहरादून की धर्मपुर विधानभासीट पर इस बार सबसे ज्यादा दो लाख से ऊपर मतदाता और सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।