{"_id":"602017828ebc3e7002418bb2","slug":"uttarakhand-chamoli-glacier-burst-news-mobile-phone-saved-labourers-stuck-in-tapovan-tunnel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Glacier Burst: जीने की छोड़ दी थी आस, सुरंग से साढ़े छह घंटे फंसे रहे मजदूर, मोबाइल फोन ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Glacier Burst: जीने की छोड़ दी थी आस, सुरंग से साढ़े छह घंटे फंसे रहे मजदूर, मोबाइल फोन ने ऐसे बचाई जान
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तपोवन टनल में फंसे मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा के दौरान तपोवन क्षेत्र में बन रही सुरंग के अंदर कुछ मजदूर फंस गए थे। ऐसे मुश्किल हालातों में मजदूरों ने जीने की आस छोड़ दी थी। लेकिन तभी एक मोबाइल फोन ने उनकी जान बचाई। 520 मेगावाट वाली तपोवन जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को जब बाहर निकाला गया तो उन्होंने सुरंग में फंसे रहने के दौरान के क्षणों को कुछ इस तरह बयान किया। चलिए आगे जानते हैं मजदूरों की आपबीती।
2 of 5
तपोवन टनल में फंसे मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू के बाद मजदूरों ने बताया कि सुरंग के अंदर पानी भरने पर जब काफी समय तक हमको बाहर नहीं निकाला जा सका तो सभी ने आस छोड़ दी थी कि अब वे जीवित रह सकेंगे। लेकिन सभी एक दूसरे को हौसला देते रहे। तनाव कम करने के लिए आपस में हंसी मजाक भी करते रहे। सुरंग में फंसने के करीब साढ़े छह घंटे के बाद जब हमको बाहर निकाला गया, तो ऐसा लगा नया जीवन मिल गया।
3 of 5
तपोवन टनल में फंसे मजदूरों को निकालते जवान
- फोटो : अमर उजाला
ऋषि गंगा में ग्लेशियर फटने से आई बाढ़ के चलते तपोवन की सुरंग में फंसे 12 मजदूरों को आईटीबीपी के जवानों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए आईटीबीपी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती राकेश भट्ट ने बताया कि अचानक सुरंग में मलबा आने पर वे सभी मशीनों के ऊपर चढ़ गए। सुरंग में मलबा और पानी भरने से बाहर जाने का रास्ता नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चमोली आपदा में बचाव कार्य करते जवान
- फोटो : अमर उजाला
तभी ध्यान गया कि एक साथी के पास मोबाइल फोन था, जिससे उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया और बताया कि वे सुरक्षित हैं, और उन्हें बाहर निकालें। इसके करीब साढ़े छह घंटे बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। वीरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि तेजी से मलबे के साथ पानी सुरंग में आया।
विज्ञापन
5 of 5
तपोवन टनल तक जाने के लिए नीचे उतरते जवान
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन मीटर तक पानी भर गया था। जैसे-जैसे समय बढ़ रहा था, साथियों का हौसला टूटने लगा था। अस्पताल में भर्ती चित्रा, बसंतु, किरण, शिवराज आदि का कहना है कि बाहर आकर ऐसा लगा कि हमें नया जीवन मिल गया है। आईटीबीपी के चिकित्सक डा. संजय कुमार ने बताया कि सभी मजदूर खतरे से बाहर हैं। किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।