फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के सबसे ऊंचे बांध पर हुई उत्तराखंड कैबिनेट की मीटिंग, तस्वीरों में देखिए

Thu, 17 May 2018 07:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 May 2018 07:29 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cabinet meeting on indian highest dam lake
cabinet meeting - फोटो : amar ujala

ऐसा पहली बार हुआ जब उत्तराखंड कैबिनेट की मीटिंग राजधानी से बाहर हुई। बुधवार को भारत के सबसे ऊंचे बांध पर बनी झील पर फ्लोटिंग मरीना बोट में बैठक हुई।

uttarakhand cabinet meeting on indian highest dam lake
cabinet meeting
बैठक से पहले उन्होंने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के साथ बोट पर पांच-छह किमी दायरे में टिहरी झील का निरीक्षण किया। कैबिनेट बैठक 11:30 बजे फ्लोटिंग मरीना बोट पर शुरू हो गई। बैठक में मंत्री हरक सिंह रावत देरी से पहुंचे, उन्होंने दूसरी बोट से मरीना तक पहुंचाया गया। 

 
uttarakhand cabinet meeting on indian highest dam lake
trivendra singh rawat
बुधवार की सुबह करीब नौ बजे मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री हेलीकॉप्टर से टिहरी पहुंचे। जहां से वह कोटो कॉलोनी पहुंचे। जहां उन्होंने 25 से 27 मई तक चलने वाले टिहरी महोत्व को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। सीएम ने कहा कि टिहरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand cabinet meeting on indian highest dam lake
cabinet meeting
बैठक टिहरी झील में फ्लोटिंग मरीना बोट पर हो रही है। इसके लिए फ्लोटिंग मरीना को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य बोट पर सवार होकर फ्लोटिंग मरीना तक पहुंचे। इसके लिए चार बोटों का विशेष इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन
uttarakhand cabinet meeting on indian highest dam lake
trivendra singh rawat
कोटी कालोनी में कैबिनेट बैठक के दौरान टिहरी झील में संचालित होने वाली व्यावसायिक बोट सेवा सुबह 9 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक बंद रही। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बोट संचालकों के साथ बैठक कर एसडीएम चतर सिंह चौहान ने उन्हें नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed