फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand BJP: भाजपा उम्मीदवार घोषित होते ही दिखा जश्न का माहौल, खूब बजे ढोल-बंटी मिठाइयां, तस्वीरें

Thu, 20 Jan 2022 07:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 Jan 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand BJP Candidate List: uttarakhand election 2022, BJP candidate declared, they are in celebration mood, photos
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने आखिरकार गुरुवार को प्रदेश की 59 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर लोगों की उत्सुकता पर विराम लगा दिया। उम्मीदवार घोषित होने से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। टिकट की दौड़ में नाकाम रहे कुछ दावेदार भी पार्टी के साथ खड़े हो गए हैं तो कुछ ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।



Uttarakhand BJP Candidate List: पूर्व सीएम की बेटी का कटा टिकट, भाजपा ने इन महिला प्रत्याशियों पर लगाया दांव

पार्टी हाईकमान के फैसले को सर्वमान्य बताकर पार्टी के लिए काम करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर जुबान नहीं खोल रहे हैं। दावेदार रहे नेताओं के मन में क्या चल रहा है, इसका पता चुनाव नतीजों से ही चल पाएगा।

Uttarakhand BJP Candidate List: टिकट बंटते ही भाजपा में इन सीटों पर फूटी बगावत की ज्वाला, पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान

बहरहाल गुरुवार को दोपहर बाद प्रत्याशी घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के समर्थक जश्न मना रहे हैं। कहीं ढोल-नगाड़े बज रहे हैं तो कहीं मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

Uttarakhand BJP Candidate List: uttarakhand election 2022, BJP candidate declared, they are in celebration mood, photos
- फोटो : अमर उजाला

धर्मपुर विधानसभा से भाजपा का टिकट मिलने पर प्रत्याशी विनोद चमोली ने जश्न मनाया। इस दौरान उनके साथ में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे। खूब पटाखे छोड़े गए और ढोल-नगाड़े बजाए गए। लोग एक दूसरे का मुंह मीठा कराते दिखे।

Uttarakhand BJP Candidate List: uttarakhand election 2022, BJP candidate declared, they are in celebration mood, photos
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून कैंट से टिकट मिलने पर सविता कपूर के समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि सविता कपूर विधायक स्व. हरबंस कपूर की पत्नी हैं। अभी हाल ही में उनका निधन हुआ है। वह इस सीट पर विधायक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand BJP Candidate List: uttarakhand election 2022, BJP candidate declared, they are in celebration mood, photos
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता खजान दास को टिकट मिलने पर देहरादून स्थित एमएलए हॉस्टल में उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और खूब जश्न मनाया। खजान दास को देहरादून की राजपुर रोड सीट से टिकट मिला है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP Candidate List: uttarakhand election 2022, BJP candidate declared, they are in celebration mood, photos
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पांचवीं बार हरिद्वार विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। मंदिर और गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों, व्यापारी नेताओं और भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने पीपलेश्वर महादेव मंदिर, ललिता देवी मंदिर और गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed