फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Avalanche: मौसम खराब होने से नहीं चला बचाव अभियान, दो पर्वतारोही अभी भी लापता, परिजन बेबस

Tue, 11 Oct 2022 08:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Oct 2022 08:50 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Avalanche: Rescue operation not carried out due to bad weather two climbers still missing
रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को मौसम खराब रहने से डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान नहीं चल पाया। यहां अभी भी दो पर्वतारोही लापता चल रहे हैं जबकि एक शव एडवांस कैंप से मातली हेलीपैड नहीं लाया जा सका है। मंगलवार को पूरे जनपद क्षेत्र में मौसम खराब रहा। जनपद मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह तेज बारिश हुई।



वहीं मौसम में ठंड भी बढ़ गई। डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में भी जमकर बर्फबारी बताई जा रही है। यहां भी मौसम खराब रहने से मंगलवार को रेस्क्यू अभियान नहीं चल पाया जिससे दो लापता पर्वतारोहियों की तलाश नहीं हो पाई। बीते चार अक्तूबर को हुए हिमस्खलन हादसे में 20 पर्वतारोही लापता हो गए थे।

इन पर्वतारोहियों की तलाश के लिए 6 अक्तूबर से एसडीआरएफ, आईटीबीपी, हाज व सेना ने घटना स्थल पर रेस्क्यू शुरू किया था। रेस्क्यू दल ने 6 अक्तूबर को घटना स्थल से 15 शव, 7 अक्तूबर को 7 शव व 8 अक्तूबर को 1 शव बरामद किया था। जबकि 4 शव घटना के दिन ही बरामद किए थे।

Uttarakhand Avalanche: Rescue operation not carried out due to bad weather two climbers still missing
रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

कुल 27 शव बरामद किए गए हैं जिनमें से 26 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। एक शव अभी एडवांस बेेस कैंप से मातली हेलीपैड नहीं लाया जा सका है। 

Uttarakhand Avalanche: Rescue operation not carried out due to bad weather two climbers still missing
रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

हिमस्खलन हादसे में लापता हुए ले. कर्नल दीपक वशिष्ठ हिमाचल, विनय पंवार उत्तराखंड व सौरभ विश्वास पश्चिम बंगाल के परिजनों का इंतजार समाप्त नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Avalanche: Rescue operation not carried out due to bad weather two climbers still missing
परिवारों पर टूटा पहाड़। - फोटो : अमर उजाला

इन तीनों में से एक का शव एडवांस बेस कैंप में है जिसे अभी मातली नहीं लाया जा सका है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath:  महापंथ से नहीं लाया जा सका बंगाल के ट्रेकर का शव, खराब मौसम के कारण रोका गया अभियान

 

विज्ञापन
Uttarakhand Avalanche: Rescue operation not carried out due to bad weather two climbers still missing
एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

शव के मातली पहुंचने पर परिजन शिनाख्त करेंगे। शव की शिनाख्त के बाद लापता दोनों पर्वतारोहियों के नाम भी स्पष्ट हो जाएंगे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लापता दो पर्वतारोही कौन हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed