फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावुक हुआ सदन: उत्तराखंड विधानसभा सत्र का पहला दिन, अपनों को खोने का दिखा गम...सीएम ने एक-एक की बताई खासियत

Mon, 05 Feb 2024 01:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Feb 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly session 2024 CM Dhami paid tribute to former members Watch Photos
सीएम धामी श्रद्धांजलि देते। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन पूरा सदन भावुक हो गया। पक्ष-विपक्ष के नेताओं में अपनों को खोने का गम दिखाई दिया। सदन में उनकी कमी खली तो उनके साथ बिताए समय को सभी ने साझा किया। सीएम धामी खासतौर पर इस दौरान भावुक नजर आए। उन्होंने पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। और एक-एक की खासियत बताई। 



उत्तराखंड विधानसभा सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि आज पूरा सदन दुखी है। कई साथियों को हमने खोया है। पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांजलि दी गई। 

सीएम धामी ने कहा कि सरवत करीम जी का असमय चले जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है। वह एक भाई की तरह व्यवहार करते थे। जब मैं विधानसभा सदस्य नहीं था, तब वो रात को मिलते थे। हम साथ में टहलते थे। उनकी शेरो शायरी सुनते थे। एक सूरज था तारों के घराने से उठा, आंख हैरान है क्या शख्स जमाने से उठा। आज वो भले हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपने क्षेत्र में जो काम किये हैं, हम सब उनको आगे बढ़ाएंगे। 

Uttarakhand Assembly session 2024 CM Dhami paid tribute to former members Watch Photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

सीएम ने स्व. मोहन सिंह रावत गांववासी को भी श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनका जीवन बहुत सादगीपूर्ण रहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए जो काम किया वो हमारे स्मरण में रहेगा। वह पार्टी के स्तंभ थे। वो फाउंडर मेंबर थे। उनका अतुलनीय योगदान था। उत्तराखंड की पहली सरकार में उन्होंने मंत्री के रूप में काम किया था।

Uttarakhand Assembly session 2024 CM Dhami paid tribute to former members Watch Photos
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

मैं बहुत भावुक: सीएम 
मैं बहुत भावुक होता हूं जब स्व. मोहन सिंह रावत के बारे में सोचता हूं। इतने बड़े नेता लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा। सामान्य और सहज व्यक्तित्व के धनी थे। उन जैसे नेताओं के लिए राजनीति जनता की सेवा करने का माध्यम था। वो हमेशा हमारे स्मरण में रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। स्व. पूरण चंद्र शर्मा को  लेकर उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के बाद पार्टी के वह पहले अध्यक्ष थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly session 2024 CM Dhami paid tribute to former members Watch Photos
श्रद्धांजलि देतीं रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

सीएम धामी ने कहा कि मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका ज्ञान हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा। लक्सर विधानसभा से विधायक रहे स्व. नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम ने कहा कि उनकी समाजसेवा हमेशा हमे याद रहेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly session 2024 CM Dhami paid tribute to former members Watch Photos
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी भूषण - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल विधायक स्व. किशन सिंह तड़ागी, स्व. धनीराम सिंह नेगी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहा कि  धनीरात नेगी का माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed