फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड विस सत्र: किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल, हाथों में गन्ना उठाए ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे विधानसभा, तस्वीरें...

Fri, 27 Aug 2021 04:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Aug 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2021: Congress MLAs Reached Vidhan Sabha By sitting on tractor photos
ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान शुक्रवार को किसान विरोधी बिल वापस लेने और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक गन्ना हाथ में लिए ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा भवन पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: प्रदेश में भू-कानून को लेकर बनेगी कमेटी, सीएम धामी ने की कई घोषणाएं

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली में उपनेता प्रतिपक्ष करन मेहरा, विधायक जसपुर आदेश सिंह चौहान, विधायक केदारनाथ मनोज रावत, विधायक धारचूला हरीश धामी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी शामिल हुए। 

गुरुवार को सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक साइकिलों से विधानसभा पहुंचे थे और उन्होंने पेट्रोल-डीजल के साथ ही रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला था। कांग्रेस इस विधानसभा सत्र में किसी भी हाल में सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ना चाहती है।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा राज्य सरकार ने पिछले चार सालों में गन्ना किसानों की उपेक्षा की है जो अभी तक जारी है। केंद्र सरकार ने जिस तरीके से किसानों के खिलाफ तीन कानून बनाए हैं उसको जब तक रद्द नहीं किया जाता तब तक कांग्रेस किसानो की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2021: Congress MLAs Reached Vidhan Sabha By sitting on tractor photos
ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन काले कानून पास किए हैं। जिसके विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। ये बिल किसान विरोधी हैं, इन बिलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2021: Congress MLAs Reached Vidhan Sabha By sitting on tractor photos
ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड विधानसभा में संख्या बल कम होने के बावजूद भी कांग्रेस प्रचंड बहुमत की सरकार पर भारी पड़ती नजर आ रही है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पहले के मुकाबले ज्यादा धारधार दिखाई दे रही है। उपनेता करन मेहरा का भी नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को पूरा साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2021: Congress MLAs Reached Vidhan Sabha By sitting on tractor photos
ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला

हर दिन कांग्रेसी विधायक अपने विरोध के तरीकों से आम जनता का ध्यान खींचने के साथ ही सदन में मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जा रहा है। प्रश्नकाल हो या फिर नियम 58 के तहत उठ रहे मुद्दे, विपक्ष पूरी तरह एकजुट होकर सरकार को घेर रहा है। कई बार मंत्री जबाव देने में खुद को असहज पा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2021: Congress MLAs Reached Vidhan Sabha By sitting on tractor photos
विधानसभा कूच करते युवा कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का देहरादून दौरा रद्द हो गया है। वे प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई के विरोध में आयोजित युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आने वाले थे। उनका दौरान रद्द होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रिस्पना पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed