उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में किसानों को साधने पहुंचे राहुल गांधी ने दिल्ली में किसानों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।
Rahul Gandhi in Uttarakhand: किच्छा पहुंचे राहुल गांधी, कहा- हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं नरेंद्र मोदी
अपना संबोधन शुरू करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ पार्टनरशिप करके देश को हरित क्रांति दी है। बताया कि उन्होंने पार्लियामेंट में कहा था कि वर्तमान में देश में दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। जिसमें से एक हिंदुस्तान अमीरों का है। जहां कानून से कोई मतलब नहीं है। हिंदुस्तान के सभी लोगों के पास जितना धन है, उतना धन देश के करीब 100 अमीरों के पास ही है।
ऐसे में कांग्रेस पार्टी दो नहीं बल्कि एक हिंदुस्तान चाहती है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में न्याय होना चाहिए। मनमोहन सिंह के समय सरकार व किसानों के बीच पार्टनरशिप थी, इसीलिए उस समय को गोल्डन टाइम कहा जाता है।
2 of 7
राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री था, आज राजा है। आज नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं है।
3 of 7
किच्छा में राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के किसान एक साल तक ठंड में खड़े थे, लेकिन राजा ने बात करने की कोशिश नहीं की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं राजा हूं जो कि लोगों से बात नहीं करेगा। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता को चुप कराना चाहते हैं। जिसके लिए सीबीआई, ईडी आदि का प्रयोग कर रहे हैं।
4 of 7
राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
कहा कि जो आपने जो कहा उसे कांग्रेस ने करके दिखाया था। 70 हजार करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया गया था। हम जानते हैं कि आपके बिना यह देश भूखा रह जाएगा।
5 of 7
किच्छा में राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने कहा कि मेनिफेस्टो में वह सभी चीजें लिखेंगे, लेकिन उससे पहले देश के किसानों को कांग्रेस की नीयत को समझना होगा। कांग्रेस सभी किसानों के साथ पार्टनरशिप करना चाहती है।