मशहूर फिल्म अभिनेत्री और हालिया रिलीज ‘ग्रेट ग्रांड मस्ती’ फिल्म की कलाकार उर्वशी रौतेला जल्द ही यो यो हनी सिंह के साथ नजर आएंगी।
2 of 7
urvashi rautela
- फोटो : AmarUjala
उर्वशी ने बताया कि सुखविंदर के पॉपुलर सांग गल बन गई.. का जल्द ही रिवेंप वीडियो एलबम आएगा, जिसमें उनके साथ यो यो हनी सिंह भी हैं। इस गाने का संगीत नेहा कक्कड़ और मीत ब्रदर्स देंगे।
3 of 7
urvashi rautela
- फोटो : AmarUjala
बता दें कि सिंह साब द ग्रेट से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली उर्वशी इससे पहले भी लव डोज वीडियो में यो यो हनी सिंह के साथ शूट कर चुकी हैं। उर्वशी बताती हैं कि वह एक ही भूमिका में बंधकर काम नहीं करना चाहती हैं, इसलिए वह फिल्मों को लेकर थोड़ी चूजी हो गई हैं।
4 of 7
urvashi rautela
- फोटो : AmarUjala
उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट हैं, लेकिन वह इसके खुलासे के लिए सही वक्त का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रेट ग्रांड मस्ती को दर्शकों ने खूब सराहा है और वह उम्मीद करती हैं आगे भी उन्हें दर्शकों का प्यार मिलता रहेगा।
कोटद्वार में जन्मी और मुंबई में अभिनय और मॉडलिंग में कॅरिअर बनाने वाली उर्वशी बताती हैं कि ग्लैमर इंडस्ट्री में कॅरिअर के अपार मौके हैं। सफलता के लिए लगातार कड़ी मेहनत की जरूरत है। बताती हैं कि इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं होने के बावजूद उन्होंने अपनी पहचान कायम की है।