रियो में एक और मेडल के लिए भारत में दुआओं का दौर जारी है। अब बॉलीवुड की हॉट दिवा उर्वशी रौतेला ने भारत के 'मैराथन मैन' नितेंद्र के लिए जागेश्वर धाम में जीत की दुआ मांगी है।
2 of 8
urvashi rautela make a wish for medal in rio olympic
मशहूर फिल्म अभिनेत्री और हालिया रिलीज ग्रेट ग्रांड मस्ती फिल्म की कलाकार उर्वशी रौतेला ने नितेंद्र की जीत के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
3 of 8
urvashi rautela make a wish for medal in rio olympic
पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स और फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रविवार सुबह जागेश्वर धाम में अपने माता-पिता के साथ रुद्राभिषेक किया। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी की और जागेश्वर धाम के बारे में पुजारियों से जानकारी प्राप्त की।
अपने संदेश में उर्वशी ने कहा है कि नितेंद्र आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। देश के हर नागरिक की दुआएं आपके साथ हैं। उर्वशी रौतेला सुबह करीब सात बजे जागेश्वर धाम पहुंची। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा करने के बाद अपने परिवारजनों के साथ जागनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उर्वशी के साथ उनके पिता मानवर सिंह रौतेला, मां मीरा रौतेला और भाई यश रौतेला ने भी रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उनके अन्य रिश्तेदार, पारिवारिक मित्र भी मौजूद थे।
5 of 8
सीएम हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के सीएम सीएम हरीश रावत ने रियो में नितेंद्र रावत की जीत के लिए कोट भ्रामरी देवी से प्रार्थना की है। सीएम हरीश रावत ने फोन पर बताया कि अणां गांव निवासी नितेंद्र पर उत्तराखंड ही नहीं देश भर के लोगों की नजर है।