{"_id":"59e4e1224f1c1bd7538b7c81","slug":"up-optional-speakers-got-diwali-gift-from-uttarakhand-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" दिवाली पर इन शिक्षकों के लिए खुशखबरी लाया सरकार का ये फैसला, पढ़कर हो जाएंगे खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर इन शिक्षकों के लिए खुशखबरी लाया सरकार का ये फैसला, पढ़कर हो जाएंगे खुश
Tue, 17 Oct 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
teacher demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवाली का तोहफा इन शिक्षकों को भी मिल गया है। उनका अर्से से इंतजार खत्म हो गया है। सरकार का ये फैसला उनके लिए खुशखबरी लाया है।
2 of 5
teacher
शासन ने उनकी घर वापसी का रास्ता साफ कर दिया। अब वह अपने घर जाकर नौकरी करेंगे। सचिव विद्यालयी शिक्षा चंद्रशेखर भट्ट ने सोमवार को यूपी विकल्पधारी प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त करने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। शासन ने इसके पहले यूपी विकल्पधारी एलटी शिक्षकों को घर वापसी का तोहफा दिया था।
3 of 5
uttarakhand secretariat
सचिव विद्यालयी शिक्षा चंद्रशेखर भट्ट के आदेश पर 99 एलटी शिक्षकों को यूपी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। इस संबंध में निदेशालय स्तर से भी आदेश जारी हो चुके हैं। प्रवक्ता ग्रेड के शिक्षकों का मामला अटका हुआ था। यह कहा जा रहा था कि प्रवक्ताओं की कमी के कारण फिलहाल इस संबंध में निर्णय रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीचर
- फोटो : demo pic
सचिव ने सोमवार को प्रवक्ताओं के संबंध में भी आदेश जारी कर दिया है। 25 यूपी विकल्पधारी शिक्षकों के संबंध में निर्णय हुआ है। इसमें प्रवक्ताओं के अलावा कुछ दूसरे ग्रेड के शिक्षक भी हैं। निदेशालय जल्दी ही इन्हें कार्यमुक्त कर देगा। इन शिक्षकों ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों प्रदेशों से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले लिया है। इसी आधार पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने इन्हें कार्यमुक्त किए जाने के संबंध में अनुमोदन कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
टीचर
- फोटो : Amar Ujala
वैसे यूपी विकल्पधारी शिक्षकों की संख्या लगभग डेढ़ हजार है, लेकिन इन्हें कार्यमुक्त किए जाने संबंधी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई। विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि जैसे-जैसे शिक्षकों की व्यवस्था होती रहेगी विकल्पधारियों को यूपी के लिए कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।