खनन माफिया की तलाश में कुंडा के ग्राम भरतपुर में दबिश देने आई यूपी के ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) की पुलिस और एसओजी टीम की ग्रामीणों से भिड़ंत और फिर हुई फायरिंग में गुरजीत की जान चली गई। सौम्य स्वभाव की गुरजीत की हत्या की खबर क्षेत्र की जनता को झकझोर कर रख दिया। मौत को लेकर उपजे आक्रोश से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
काशीपुर बवाल: मासूमों से छिना मां का आंचल, पति की जुबां से निकला- 'मेरी आंखों के सामने तोड़ दिया उसने दम'
गुरताज का कहना है कि ज्येष्ठ उपप्रमुख के रूप में परिचय देने पर वह उनके साथ गालीगलौज करते हुए दुमंजिलों के कमरों में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनकी पत्नी गुरजीत कौर को सीने में गोली लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन व आस-पास के लोग वहां आ गए। लोगों ने उनमें से चार व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जिस व्यक्ति ने उनकी पत्नी को गोली मारी थी, छीना झपटी में उसका पिस्टल भी मौके पर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि तहरीर पर एक राय होकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें...यूपी और उत्तराखंड पुलिस में रार: महिला की मौत से गुस्सा, बढ़ा तनाव, जानें क्या है मामला और कैसे शुरू हुआ विवाद
प्रदर्शनकारियों को समझाने के दौरान एसडीएम अभय प्रताप सिंह के मुंह से अनायास ही कुछ निकल गया जिस पर लोग उन पर भड़क गए। मौके पर मौजूद एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ वंदना वर्मा व अन्य अधिकारियों ने एसडीएम को वहां से हटाकर स्थिति को जैसे-तैसे संभाला।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: गोली चली... BJP नेता की पत्नी की हत्या हो गई, SSP को किसी ने कुछ बताया तक नहीं, SDM पर भड़के लोग