फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unlock-5: ऋषिकेश में आज से लीजिए बंजी जंपिंग का मजा, तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां...

Thu, 01 Oct 2020 05:57 PM IST
अलका त्यागी विनोद मुसान, अमर उजाला, ऋषिकेश
विनोद मुसान, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Oct 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 in Uttarakhand Latest News Today : Bungee jumping Start After in Rishikesh
बंजी जंपिंग - फोटो : अमर उजाला

साहसिक गतिविधियों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए अनलॉक-5 अच्छी खबर लेकर आया है। तीर्थनगरी में कौड़ियाला से मुनिकीरेती तक इको टूरिज्म जोन में रिवर राफ्टिंग शुरू होने के बाद गुरुवार से यमकेश्वर के मोहन चट्टी क्षेत्र में बंजी जंपिंग भी शुरू हो रही है। रोमांच का यह साहसिक खेल पूरे छह माह बाद शुरू हो रहा है। 

Unlock 5.0 in Uttarakhand Latest News Today : Bungee jumping Start After in Rishikesh
बंजी जंपिंग - फोटो : अमर उजाला

यहां 19 मार्च से सभी प्रकार की साहसिक गतिविधियां बंद कर दी गई थीं। यमकेश्वर के मोहन चट्टी क्षेत्र में जंप इन हाइट संस्था बंजी जंपिंग सहित जॉइंट स्विंग व फ्लाइंग फॉक्स की साहसिक गतिविधियां संचालित करती है। इसे भारत का सबसे ऊंचा बंजी जंपिंग प्वाइंट बताया जाता है।

Unlock 5.0 in Uttarakhand Latest News Today : Bungee jumping Start After in Rishikesh
बंजी जंपिंग - फोटो : अमर उजाला

यहां 83 मीटर की ऊंचाई वाला बंजी जंपिंग व जॉइंट स्वींग प्वाइंट है। साथ ही एक किलोमीटर लंबा फ्लाइंग फॉक्स प्लेटफार्म है। यहां प्रतिदिन बंजी जंपिंग व अन्य गतिविधियों के लिए कई पर्यटक पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock 5.0 in Uttarakhand Latest News Today : Bungee jumping Start After in Rishikesh
बंजी जंपिंग - फोटो : अमर उजाला

संस्था के निदेशक कर्नल मनोज ने बताया कि इससे पहले की सभी एडवांस बुकिंग रद्द कर दी गई थीं, लेकिन अब फिर से उनके पास एडवांस बुकिंग आने लगी है। बताया कि यहां साहसिक खेल गतिविधियों का संचालन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा तय निर्धारित मानकों के साथ शुरू किया जा रहा है

विज्ञापन
Unlock 5.0 in Uttarakhand Latest News Today : Bungee jumping Start After in Rishikesh
बंजी जंपिंग - फोटो : अमर उजाला

एक नजर में बंजी जंपिंग 
- जंप इन हाइट्स गांव मोहनचट्टी, यमकेश्वर ब्लॉक, जिला पौड़ी गढ़वाल में स्थित है। 
- यहां दो अन्य खेल फ्लाइंग फॉक्स और जॉइंट स्विंग भी संचालित किए जाते हैं। 
- पिछले साल हजारों पर्यटकों ने बंजी जंपिंग और अन्य गतिविधियों में भाग लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed