फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उमंग ग्रुप: युवाओं में समाजसेवा का बीज बो रहीं देहरादून की 15 बेटियां, हर कोई देता है इनकी मिसाल

Sat, 04 Sep 2021 01:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal रेनू सकलानी, अमर उजाला, देहरादून
रेनू सकलानी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Sep 2021 01:19 PM IST
सार

कोराना काल में भी इस ग्रुप के सदस्यों ने लोगों तक मदद पहुंचाई। बेटियों को बिना किसी रोकटोक के आने जाने की आजादी के लिए इस ग्रुप ने इसी साल बड़े स्तर स्कूटी रैली निकाली। अब अन्य युवाओं को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रही हैं।

विज्ञापन
umang group: dehradun 15 girls social work praised by everyone
- फोटो : अमर उजाला

उमंग ग्रुप के जरिये शहर के युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शहर की पंद्रह बेटियों के बनाए इस ग्रुप की हर कोई मिसाल देता है। हर जगह जरूरत पड़ने पर इस ग्रुप की सदस्य मदद के लिए पहुंचती हैं। कोराना काल में भी इस ग्रुप के सदस्यों ने लोगों तक मदद पहुंचाई। बेटियों को बिना किसी रोक-टोक के आने जाने की आजादी के लिए इस ग्रुप ने इसी साल बड़े स्तर स्कूटी रैली निकाली। अब अन्य युवाओं को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रही हैं। 18 से 30 आयुवर्ग की युवतियों ने उमंग ग्रुप बनाया है। यह ग्रुप अपने रचनात्मक विचारों के जरिये सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाता है। इसके अलावा अपने साथ बड़ी संख्या में अन्य युवाओं को अभियानों में जुड़कर समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। खास बात यह है कि इस ग्रुप की सभी सदस्य पढ़ाई व नौकरी में व्यस्त होने के बावजूद सामाजिक कार्यों के लिए समय निकलती हैं।

umang group: dehradun 15 girls social work praised by everyone
- फोटो : अमर उजाला

कोई इंजीनियरिंग तो कोई एमबीए कर रही है। कुछ युवतियां नौकरी करती हैं। सामाजिक कार्यों केे प्रति इन युवतियों के रुझान को देखते हुए कई युवा भी अब स्वयं आगे आ रहे हैं।

umang group: dehradun 15 girls social work praised by everyone
- फोटो : अमर उजाला

इस ग्रुप के जरिये बेटियां अभी तक बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ, साइबर क्राइम, बच्चों की शिक्षा जैसे विषय पर जागरूकता का काम कर चुकी हैं। इस ग्रुप में को-ऑर्डिनेटर भूमिका शर्मा, सलोनी, काजल, रुचिका, ऐश्वर्या, अनुष्का, राधिका, मल्लिका, परिणीता, निहारिका, अरुषी, इशिता, अन्वेषा, रीतिका, अदिति और प्रेरणा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
umang group: dehradun 15 girls social work praised by everyone
- फोटो : अमर उजाला

मैं बीजेएमसी कर रही हूं। पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्य करना मुझे संतुष्टि देता है। लड़कियों का ही ये ग्रुप बनाया गया। इसलिए मुझे और भी ज्यादा उत्साह मिलता है। अब तक हम साइबर क्राइम, गर्ल्स सेफ्टी, चाइल्ड एजुकेशन को लेकर जागरुकता अभियान चला चुके हैं। हम वरिष्ठ लोगों के अनुभवों और सुझावों को लेते हैं। जिसके बाद किसी भी आयोजन कर करते हैं। हमारा प्रयास है कि बड़ी संख्या में युवा हमारे साथ जुड़ें ताकि हम अपने शहर में कुछ नया कर सकें। 
- सलोनी, उपाध्यक्ष, उमंग

विज्ञापन
umang group: dehradun 15 girls social work praised by everyone
- फोटो : अमर उजाला

हमारे सामने कई ऐसे बड़े समाजसेवी हैं, जिन्होंने अपने सारा जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। हमारे पास भी अभी समय है कि हम उनसे कुछ सीख सकें। आने वाले समय में हम भी उनकी तरह समाज में अपना योगदान दे सकें। इसलिए इस ग्रुप के जरिये हम प्रयास कर रहे हैं। हमारी टीम आगे भी कुछ अच्छा करेगी, जोकि समाज के हित में होगा।
- काजल 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed