फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देशभर के उलेमाओं ने तीन तलाक पर कह दी ये बड़ी बात

Mon, 10 Apr 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
ulema statement on teen talaq
तील तलाक

तीन तलाक के मामले में सरकार को दखल देने की जरूरत नहीं है। सरकारी दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजहबी कानून पहले से ही इंसानियत और जरूरतों के हिसाब से पुख्ता हैं।


 

ulema statement on teen talaq

देहरादून में रजा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित मोहसिन-ए-इंसानियत कांफ्रेंस में पहुंचे देशभर के उलेमाओं ने एकसुर में यह बात उठाई। रविवार को नगर निगम टाउनहॉल में इमाम अहमद रजा चैरिटबेल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कांफ्रेंस की शुरुआत ट्रस्ट के चेयरमैन और नायक शहर काजी सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी ने की।
 

ulema statement on teen talaq
triple talaq

मुख्य वक्ता हजरत मौलाना सगीर अहमद जोखनपुरी, मौलाना मुफ्ती इकरार हुसैन नईमी ने पैगंबर हजरत मुहम्मद (स.अ.) की सुन्नतों के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से उनकी सुन्नतों पर अमल करने की अपील की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ulema statement on teen talaq
तलाक

मौलाना म़ुस्तफीज नईमी ने तोहीद-ओ शिर्क पर बोलते हुए कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने दुनिया से शिर्क को मिटाकर तोहीद (एकेश्वरवाद) का सबक सिखाया। कहा कि इस्लाम का आधार ही तोहीद है। शिर्क के लिए इस्लाम में कोई जगह नहीं।
 

विज्ञापन
ulema statement on teen talaq
ट्रिपल तलाक - फोटो : social media

इसके बाद मौलाना इमदाद कादरी ने तीन तलाक पर केंद्र सरकार से मजहबी कानून में दखल न देने की अपील की। कहा कि इस्लाम ने हमें जो रास्ते बताए गए हैं, वह काफी हैं। मजहब के कानून में दखलअंदाजी कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed