{"_id":"6ac5e66309b287034c0f92f9","slug":"uttarakhand-state-bravery-award-for-children-applications-open-till-october-10-for-acts-of-courage-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वीरता पुरस्कार: अदम्य साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चे होंगे सम्मानित, 10 अक्तूबर तक करें आवदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वीरता पुरस्कार: अदम्य साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चे होंगे सम्मानित, 10 अक्तूबर तक करें आवदेन
Wed, 07 Oct 2026 12:27 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:27 PM IST
सार
मुश्किल हालात में अदम्य साहस और वीरता दिखाने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए राज्य बाल वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक बच्चे 10 अक्तूबर तक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
राज्य बाल वीरता पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
अदम्य साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राज्य बाल वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। विभाग के निदेशक बंशी लाल राणा के मुताबिक पुरस्कार के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...एक विलेन फिल्म जैसी वारदात: हत्या के पीछे की कहानी हर किसी को चौंका रही, तीन लोगों को उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन
आवेदक को उत्तराखंड का मूल या स्थायी निवासी होना चाहिए। वहीं, वीरता के समय बच्चे की आयु छह साल से अधिक और 18 साल से कम होनी चाहिए। वीरता एवं साहस का कार्य आवेदन प्राप्त किए जाने की अंतिम तिथि से पूर्व अधिकतम दो साल के भीतर होना चाहिए। एक ही घटना या एक ही कार्य के लिए एक बच्चे को एक से अधिक बार पुरस्कार प्रदान नहीं किया जाएगा। किसी घटना में वीर बालक की मृत्यु पर यह पुरस्कार माता, पिता को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन