फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC paper leak Uttarakhand Unemployed Association marched to Secretariat Youth gather to protest Dehradun

Dehradun: कैसे बाहर आया पेपर...फूटा युवाओं का गुस्सा, सड़कें जाम, उत्तराखंड बेरोजगार संघ का सचिवालय कूच

Mon, 22 Sep 2025 04:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Sep 2025 04:15 PM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रविवार को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र बाहर आने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सैकड़ों युवा आज सड़क पर उतरे हैं।

विज्ञापन
UKSSSC paper leak Uttarakhand Unemployed Association marched to Secretariat Youth gather to protest Dehradun
बेरोजगार संघ का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया है। ऐसे में गुस्साए बेरोजगार आज सचिवालय कूच करने पहुंचे। युवाओं का सवाल है आखिर पेपर बाहर कैसे आया। गुस्साए युवाओं ने सड़कें जाम कर दी।

विज्ञापन


विज्ञापन

दरअसल, यूकेएसएसएससी की परीक्षा रविवार सुबह 11 बजे से प्रदेश के 445 केंद्रों में आयोजित हुई। लेकिन बेरोजगार संघ का दावा है कि परीक्षा शुरू होने के करीब आंधे घंटे बाद ही 11:35 बजे पेपर का एक सेट लीक हो गया। इस संबंध में प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा, हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पेपर की गोपनीयता भंग हुई है। इतना ही नहीं जो पेपर बाहर आया था और परीक्षा में अभ्यर्थियों के मिले पेपर का मिलान किया गया तो कई प्रश्न मिल रहे थे। कहा, प्रदेश भर से युवाओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा था कि प्रदेश वर्तमान में आपदा से प्रभावित है।


परेड मैदान से एकजुट हुए युवा
ऐसे में 21 सितंबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित किया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर आयोग के अध्यक्ष से भी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी। लेकिन युवाओं की इस बात को पूरी तरह से अनदेखा किया गया।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: UKSSSC परीक्षा; एसएसपी बोले-पेपर सिर्फ कुछ लोगों के बीच ही पहुंचा...तीन लोगों की भूमिका आई सामने

संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के साथ पेपर लीक से गुस्साए प्रदेश भर के युवा आज देहरादून के परेड मैदान में एकत्र हुए। यहां से आंदोलन की रणनीति बना बेरोजगार युवा सचिवालय कूच के लिए बढ़े। साथ ही संघ ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की मांग रखी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed