पेपर लीक होने के बाद उसे बेचने की जो लंबी चेन बनी, उसकी अहम कड़ी मास्टरमाइंड राजेश चौहान की ससुराल थी। केंद्रपाल और राजेश की जान पहचान भी ससुराल के एक सदस्य ने ही कराई थी। इन्हीं की मौजूदगी में पेपर लीक का सौदा हुआ और फिर रुपये भी राजेश की ससुराल और रिश्तेदारों को दिए गए। अब एसटीएफ इन पर भी शिकंजा कसने जा रही है।
ससुराल बनी दामाद की साजिश में मददगार: UKSSSC पेपर लीक के मास्टरमाइंड का हुआ पर्दाफाश, पढ़ें कैसे खुले सारे राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश को दिए जाने वाले दो करोड़ रुपये भी केंद्रपाल ने उसके ससुराल के सदस्यों और अन्य रिश्तेदारों को दिए। इसके बाद केंद्रपाल ने हाकम के माध्यम से हरिद्वार और मोरी में अपनी चेन शुरू कर दी। हाकम के माध्यम से उसने 150 से अधिक अभ्यर्थियों को पेपर मुहैया कराए। दूसरी चेन कंपनी के कर्मचारियों ने शुरू कर दी।
राजेश के गुर्गे अभिषेक ने टेलीग्राम के माध्यम से दून के एक कोचिंग सेंटर संचालक और अपने साथी जयजीत को पेपर बेच दिया। इनमें से कोचिंग सेंटर वाले ने अपने विद्यार्थियों को नकल कराई जबकि जयजीत ने पेपर मेडिकल यूनिवर्सिटी में काम करने वाले संविदा कर्मियों को बेच दिया। यहां से इन कर्मचारियों के माध्यम से दूसरी, फिर तीसरी और चौथी चेन बनती चली गई।
एसटीएफ के अनुसार धामपुर में राजेश चौहान के कई रिश्तेदार रडार पर हैं। इनमें से जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी। इसके अलावा आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के अन्य डायरेक्टरों के बारे में भी जानकारी मिली है। यह भी उसके भाई-बंधु बताए जा रहे हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इन सबसे पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें...UKSSSC Paper Leak Case: मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आउटसोर्स कंपनी के मालिक ने लीक कराए थे दोनों परीक्षाओं के पेपर
फिलहाल, कई घरों से बाहर बताए जा रहे हैं। पेपर लीक में मिले धन का बहुत बड़ा हिस्सा इनके पास भी गया है। यदि पुख्ता साक्ष्य मिलते हैं तो जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है। राजेश को गिरफ्तारी से पहले एसटीएफ दो बार पूछताछ के लिए बुला चुकी थी। एसटीएफ को कहीं न कहीं उसकी बातों में झोल लग रहा था। एसटीएफ ने केंद्रपाल से पूछताछ के बाद जब उसे तीसरी बार बुलाया तो उसकी सारी कहानियां गिर गईं। अपनी बातों में फंसे राजेश चौहान को एसटीएफ ने साक्ष्य मिलते ही गिरफ्तार कर लिया।