{"_id":"6305d391caf26e4d8e4549be","slug":"two-year-old-girl-brutal-murder-police-caught-father-haridwar-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brutal Murder In Haridwar: दो साल की बच्ची की हत्या का आरोपी पिता पकड़ा, लेकिन हालत देख पुलिस भी चौंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Brutal Murder In Haridwar: दो साल की बच्ची की हत्या का आरोपी पिता पकड़ा, लेकिन हालत देख पुलिस भी चौंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बच्ची का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार के शुकुल थाना क्षेत्र के गांव खारा टीला के पास जाने वाले रास्ते पर गन्ने के खेत में मिले दो साल की बच्ची के शव के मामले में पुलिस ने उसके पिता को तलाश कर लिया है। बच्ची का पिता गंभीर रूप से घायल है जिसका ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव खारा टीला जाने वाले रास्ते पर गन्ने के खेत में खेत स्वामी ने मंगलवार की सुबह एक दो साल की बच्ची का खून से लथपथ पड़ा शव देखा था। शव से कुछ दूर पहले ही खून के छींटे भी पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह व सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्रों में खुद भी जाकर बच्ची की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था।
बुधवार की सुबह पुलिस को डालूवाला गांव में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली। पहले से बच्ची के पिता को तलाश कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को प्रार्थमिक उपचार देकर जिला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर किया।
2 of 5
बच्ची का शव मिलने के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से बच्ची की शिनाख्त कराई। कई घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल के आसपास एक घायल व्यक्ति को देखा था।
3 of 5
बच्ची का शव मिलने के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतक बच्ची की फोटो के आधार पर उसकी पहचान कराने के लिए आसपास लोगों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बच्ची का शव मिलने के बाद जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक छानबीन में कुछ लोगों ने बताया था कि मृतक बच्ची बागपत के टिकरी गांव निवासी कुलदीप के साथ रहती थी। कुलदीप सिडकुल में गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन
5 of 5
रुड़की में तैनात पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
कुलदीप सिडकुल में ही फैक्टरी में काम करने वाली बिजनौर निवासी शबाना के साथ चार सालों से रहता है। दोनों ने शादी नहीं की है, लेकिन लिव-इन रिलेशनशिप में दंपती की तरह रहते हैं। बच्ची भी उन्हीं की है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने शबाना से संपर्क किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।