फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लगा जाम, इंतजाम धड़ाम: वीकेंड पर मसूरी और कैंची धाम में पर्यटकों का सैलाब, दिनभर रहे परेशान, तस्वीरें

Sun, 04 Oct 2026 04:53 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी/नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी/नैनीताल Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 04 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

वीकेंड पर उत्तराखंड में महाजाम की स्थिति बनी रही। मसूरी और कैंची धाम में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन
Tourists Huge Crowd in Uttarakhand Nainital Mussoorie Kainchi Dham On Weekend Long Traffic Jam
मसूरी में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इस दौरान मसूरी और कैंची धाम में जाम के झाम से निपटने के लिए किए गए पुलिस के इंतजाम भी कम पड़ गए। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की भीड़ के साथ अब होटलों का एक साथ चेकआउट भी शहर के लिए मुसीबत बन गया है। रविवार को लगातार तीसरे दिन सुबह चेकआउट के समय शहर के प्रमुख चौक-चौराहे जाम से जूझते रहे। उधर कैंची धाम में भी भारी भीड़ रही।



रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव रहा। होटलों से एक साथ पर्यटकों के वाहन निकलने के बाद लाइब्रेरी चौक और पिक्चर पैलेस चौक और मालरोड़ में वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात यह रहे कि कई पर्यटक और स्थानीय लोग घंटों जाम में फंसे रहे। माल रोड समेत आसपास के संपर्क मार्गों पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई।

UK Big News: कैबिनेट में बड़े फैसले, भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा, खानपुर में एनकाउंटर, पढ़ें अपडेट

Tourists Huge Crowd in Uttarakhand Nainital Mussoorie Kainchi Dham On Weekend Long Traffic Jam
मसूरी में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार को प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलोत ने होटल संचालकों से अपील की थी कि पर्यटकों का चेकआउट क्षेत्रवार अलग-अलग समय पर कराया जाए। इसका मकसद एक साथ वाहनों के सड़क पर आने से होने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करना और मालरोड के लाइब्रेरी और भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना था। लेकिन रविवार को पुलिस की अपील का खास असर दिखाई नहीं दिया।

Tourists Huge Crowd in Uttarakhand Nainital Mussoorie Kainchi Dham On Weekend Long Traffic Jam
मसूरी में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अधिकांश होटलों में पूर्व निर्धारित समय पर ही चेकआउट हुआ और एक साथ बड़ी संख्या में वाहन मालरोड के दोनों बैरियर पर आ गए। चेकआउट के समय बड़ी संख्या में पर्यटक अपने वाहनों से मसूरी से बाहर निकलते हैं। इससे लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर जाने वाले मार्गों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourists Huge Crowd in Uttarakhand Nainital Mussoorie Kainchi Dham On Weekend Long Traffic Jam
कैंची धाम में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उधर, नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वीकेंड के चलते सुबह से ही कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
Tourists Huge Crowd in Uttarakhand Nainital Mussoorie Kainchi Dham On Weekend Long Traffic Jam
कैंची धाम में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिर के गेट के बाहर कतार में खड़े होने लगे थे। दर्शन शुरू होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारे लगाते रहे। सुबह सात बजे से श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन कराए गए। इसके बाद भी दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed