{"_id":"6ac28cd964168b32140b8eef","slug":"uttarakhand-congress-state-incharge-kumari-selja-sends-letter-to-harish-rawat-for-stay-away-from-yatra-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को भेजा पत्र, कहा- व्यक्तिगत कार्यक्रमों को आगे ना बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को भेजा पत्र, कहा- व्यक्तिगत कार्यक्रमों को आगे ना बढ़ाएं
Sun, 04 Oct 2026 11:00 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:00 PM IST
सार
कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को भेजे पत्र में लिखा कि आपने हाल ही में कुछ विवादित बयान भी दिए हैं। अगले कुछ महीनों में राज्य में चुनाव होने वाले हैं और पार्टी को एकजुट होकर काम करना होगा।
विज्ञापन
हरीश रावत और कुमारी सैलजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने पूर्व सीएम हरीश रावत को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि आप राज्य में एक यात्रा कर रहे हैं। इस बारे में न तो मुझसे और न ही पीसीसी अध्यक्ष से कोई चर्चा की गई है।
विज्ञापन
खबर है कि आपने हाल ही में कुछ विवादित बयान भी दिए हैं। अगले कुछ महीनों में राज्य में चुनाव होने वाले हैं और पार्टी को एकजुट होकर काम करना होगा। आप समझेंगे कि इस समय ऐसा कोई भी समानांतर कार्यक्रम पार्टी के हित में नहीं होगा। इसलिए, आपको इन कार्यक्रमों को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
इंटरव्यू: हरीश रावत बोले- मैं घर बैठा था, उन्होंने ललकारा मैं आ गया, बस भाजपा के लगाए कलंक से मुक्त हो जाऊं
विज्ञापन