फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुभती जलती गर्मी में इन बातों का रखें खास ख्याल, अस्पताल से दूर रखेंगे ये रामबाण टिप्स

Fri, 14 Jun 2019 09:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 Jun 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
tips to avoid heat-related diseases
बढ़ते पारे ने बढ़ाई मुश्किल - फोटो : अमर उजाला

इस भीषण गर्मी में डीहाइड्रेशन, लू लगने, संक्रमण और त्वचा रोग (एलर्जी) का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी आपको अस्पताल जाने से बचा सकती है। 


 

tips to avoid heat-related diseases
गर्मी में प्यास बुझाता युवक - फोटो : फाइल फोटो

दून अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार के अनुसार इन दिनों डीहाइड्रेशन (निर्जलीकरण), लू लगने, एलर्जी, संक्रमण और अन्य कई बीमारियों का जोखिम काफी है। गर्म तापमान शरीर का पानी सोख लेता है और हमारी ऊर्जा बहुत जल्दी खर्च हो जाती है। इससे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इसके अलावा शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा पर्याप्त बनाए रखने के लिए तरल पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी है। इनमें फलों का रस, मट्ठा, नारियल पानी आदि लिया जा सकता है। हालांकि इन दिनों मीठे पेय पदार्थों से दूर रहने की जरूरत है। 

tips to avoid heat-related diseases

डॉ. पंवार ने बताया कि गर्मी में लोग आमतौर पर बेहद कम खाना खाते हैं, लेकिन तापमान घटने-बढ़ने से होने वाले मेटाबॉलिक परिवर्तन से निपटने के लिए शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। ऐसे में खाने के लिए ठंडी चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए। मौसमी फलों और सब्जियों का संतुलित सेवन आदर्श आहार है। विटामिन डी के लिए धूप के संपर्क में रहना बेहद आवश्यक है, लेकिन ज्यादा तापमान त्वचा रोगों को भी न्योता देता है। यह बात उन लोगों पर ज्यादा लागू होती है जिनकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है। इनमें बुजुर्ग और बच्चे शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips to avoid heat-related diseases

बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादातर समय घर में व्यतीत करना चाहिए। इसके अलावा अन्य लोगों को बाहर निकलने से पहले मुंह पर कपड़ा बांधना चाहिए। हाफ की जगह फुल बांह की शर्ट पहननी चाहिए। आंखों को सीधी धूप से बचाकर रखना चाहिए। गर्मी में जल जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इन बीमारियों में पीलिया, डायरिया, टायफाइड का लोग ज्यादा शिकार बनते हैं। इससे बचने के लिए भोजन ताजा करें और घर का बना ही करें। 

विज्ञापन
tips to avoid heat-related diseases

डॉ. पंवार ने बताया कि गर्मी में आउटडोर खेलों से परहेज करना चाहिए। इनसे सनबर्न या सनस्ट्रॉक से बचा जा सकता है। यदि आउटडोर खेल खेलने हैं तो सुबह सवेरे या फिर दिन ढलने के बाद खेलें। अगर घर से बाहर निकले तो शरीर को पूरी तरह से ढक के निकले और पानी की बोतल या जूस अपने साथ रखें। सन क्रीम लगाकर ही बाहर जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed