मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को आईसीडीएस निदेशालय भवन में प्रदेश की 13 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय कार्यकत्री पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष आठ अगस्त को सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की। वहीं, देहरादून में 500 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल खोलने की भी घोषणा की।
{"_id":"5b3f9ce54f1c1ba5468b4ff3","slug":"tilu-rauteli-award-2017-18-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश और समाज सुधार में अहम भूमिका निभाने वाली 'वीरांगनाओं' को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और समाज सुधार में अहम भूमिका निभाने वाली 'वीरांगनाओं' को मिला सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
tilu rauteli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
tilu rauteli
प्रेम नगर स्थित नंदा की चौकी निकट निदेशालय महिला सशक्तिकरण में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर पर्यावरण, समाज सुधार आदि में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। इसी तरह तीलू रौतेली अद्वितीय वीरांगनाआें में से एक हैं। जिन्हें उनकी वीरता के कारण गढ़वाल की रानी लक्ष्मी बाई के नाम से पुकारा जाता है। उनकी सरकार ऐसी वीरांगनाओं का सम्मान करती है।
Saira Banu
उन्होंने तीन तलाक के मसले पर काशीपुर की शायरा बानो की लड़ाई की सराहना की। कहा कि वर्ष 2015 में पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने के बाद उन्होंने अपने हक की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी, जिसमें जीतकर लाखों महिलाओं का भविष्य सुरक्षित किया। प्रदेश की महिलाएं अपने हुनर और कार्यों के जरिये दुनिया भर में नाम रोशन कर रही हैं। सीएम ने कहा कि बहुत सी ऐसी महिलाएं जो बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं, ऐसी महिलाओं को भी आगे लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से समाज में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
tilu rauteli
इसके बाद उन्होंने 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार के तहत 21 हजार की धनराशि का चेक व प्रशस्ति पत्र दिया, जबकि 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 10 हजार की धनराशि का चेक व प्रशस्ति पत्र दिया। विशिष्ट अतिथि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वह साइकिल से लेकर हेलीकॉप्टर तक चला रही हैं। महिलाएं हर चुनौती का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन
tilu rauteli
बता दें कि वर्ष 2017-18 के लिए बाल एवं महिला विकास निदेशालय की ओर से 13 महिलाओं के नामों की घोषणा की गई थी। जिनमें उत्तरकाशी से तीन, देहरादून व ऊधमसिंह नगर से दो-दो महिलाओं का चयन हुआ।