फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG: जंगल में एक साथ क्या कर रहे ऐश्वर्या, गब्बर और खली

Wed, 20 May 2015 11:14 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 May 2015 11:14 AM IST
विज्ञापन

OMG: जंगल में एक साथ क्या कर रहे ऐश्वर्या, गब्बर और खली

tigers in jim corbett park.

उत्तराखंड के कार्बेट पार्क में बाघ केवल अपने शानदार आकार, तेजी और जंगल पर राज करने के कारण ही नहीं जाने जाते हैं, बल्कि उनकी पहचान नाम से भी होती हैं। चौंकिए नहीं, यह सच है। कार्बेट पार्क में कई बाघ, बाघिन के नाम पड़ चुके हैं, जिनको लोग नाम से ही जानते हैं।

OMG: जंगल में एक साथ क्या कर रहे ऐश्वर्या, गब्बर और खली

tigers in jim corbett park.

यह नाम कार्बेट पार्क के गाइड, ड्राइवर से लेकर वन कर्मियों द्वार रखे हुए हैं। एक बार नाम चर्चा में आया तो बस हर किसी की जुबान में वही चढ़ जाता है। इस बार ऐश्वर्या का जलवा है। पार्क में 1978 से जिप्सी चला रहे नवी का कहना है कि बाघों के नाम उनके अक्सर दिखाई देने से पड़ते हैं।

OMG: जंगल में एक साथ क्या कर रहे ऐश्वर्या, गब्बर और खली

tigers in jim corbett park.

बताते हैं कि 1985 में खिनानौली के आसपास बाघ यदि रोड पर बैठ गया तो कई घंटे उसके उठने का इंतजार करना पड़ता था, जिससे उसका नाम ‘ढिटू’ पड़ गया। ऐसे ही तैमूर, तवलीन, हिप्पी, शेरू, भोला नाम पढ़े तो बिजरानी रेंज में खली की तरह दिखाई देने वाला हष्ट-पुष्ट बाघ का नाम खली रख दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

OMG: जंगल में एक साथ क्या कर रहे ऐश्वर्या, गब्बर और खली

tigers in jim corbett park.

आजकल बिजरानी रेंज में ही अक्सर अपने चार बच्चों के साथ दिखाई दे रही बाघिन का नाम ऐश्वर्या रखा गया है। इस बारे में बिजरानी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश बिष्ट ने बताया कि अत्यधिक सौम्य एवं सुंदर दिखने के चलते उसका नाम ऐश्वर्या रखा गया है। उसकी एक बेटी है जिसका नाम परूली रखा है तो तीन बेटों का नाम पदिया, खीमुवा, रमुवा रखा है।

विज्ञापन

OMG: जंगल में एक साथ क्या कर रहे ऐश्वर्या, गब्बर और खली

tigers in jim corbett park.

बाघों के नामकरण के बारे में आरओ बिष्ट ने बताया कि अक्सर दिखाई देने पर पार्क में बाघों को उनके रखे नामों से पुकारा जाता है, जो पर्यटकों के लिए एक नया उत्साहपूर्वक अनुभव भी होता है, जिसे जाते-जाते जो बाघ दिखा उसी का नाम लेते-लेते पार्क से विदा होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed