देहरादून में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग खत्म होने के बाद अगले शेड्यूल के लिए टाइगर श्रॉफ मसूरी पहुंच चुके हैं। मसूरी की वादियों से टाइगर ने ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसने सोशल मीडिया में आग लगा दी है।
{"_id":"5adeca424f1c1b9d098b6267","slug":"tiger-shroff-hot-photos-during-student-of-the-year-2-shooting-in-mussoorie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मसूरी की वादियों से टाइगर श्रॉफ ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, जिसने सोशल मीडिया पर लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी की वादियों से टाइगर श्रॉफ ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, जिसने सोशल मीडिया पर लगा दी आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
tiger shroff
- फोटो : Instagram
Trending Videos
tiger shroff with fan
यह तस्वीर टाइगर ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है। 'Trying to blend in with the monkeys in mussoorie''
tiger shroff
बॉलीवुड फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की शूटिंग सोमवार को मसूरी के पास स्थित भट्टा गांव में शुरू हो गई। पहले दिन कई दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान अभिनेता टाईगर श्रॉफ और अभिनेत्री तारा सुतारिया की एक झलक पाने को बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग गांव पहुंचे। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें शूटिंग स्थल के करीब नहीं जाने दिया। वहीं, शूटिंग को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tiger shroff
सोमवार को मुख्य दृश्य अभिनेता टाईगर श्रॉफ की अभिनेत्री तारा सुतारिया और उनके परिजनों से मुलाकात का फिल्माया गया। जिसमें तारा सुतारिया का परिवार नाश्ते की टेबल पर बैठे रहते है और पास से गुजर रहे टाईगर श्रॉफ को नाश्ते के लिए आमंत्रित करते हैं। बता दें कि गांव में शूटिंग सरोज सिंह के आवास पर हो रही है, वहीं आसपास के क्षेत्र और खेतों को भी शूटिंग के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
tiger shroff
स्थानीय निवासी आशीष, गौरव और राकेश रावत ने बताया कि भट्टा गांव में लगभग 15 दिनों तक फिल्म की शूटिंग होनी है। शूटिंग के लिए करीब 600 कलाकारों की टीम मसूरी पहुंची है। शूटिंग के लिए गांव की कुछ दुकानों और स्थानीय लोगों के घरों, गेस्ट हाउस को किराए पर लिया गया है। शूटिंग से ग्रामीणों को रोजगार मिला है।